CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : छात्राओं की गलती बस इतनी कि शिक्षकों की मांग करने गई थीं, DEO की धमकी -“जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आ जाएगा”

CG News : छात्राओं की गलती बस इतनी कि शिक्षकों की मांग करने गई थीं, DEO की धमकी -“जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आ जाएगा”

By Newsdesk Admin
05/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। एक तरफ सरकार महिला पढ़ाओ महिला बढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो सरकार के अच्छे इरादों में पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सामने आया है। यहां के एक स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, जिसकी वजह से 12 वीं की कुछ छात्राएं जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गुहार लगाने गई थी। लेकिन अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने और सरकार से मोटी तन्ख्वाह लेकर एसी दफ्तर में बैठने वाले अधिकारी को ये बात नागवार गुजर गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने न सिर्फ छात्राओं से दुर्व्यव्हार किया बल्कि उन्हें फटकार लगाते हुए जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद छात्राएं रोते हुए बाहर आ गई।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम आलीवार के हाई स्कूल को दो साल पहले सरकार ने अपग्रेड करते हुए हायर सेकेंडरी का दर्जा दिया था। लेकिन स्कूल में शिक्षकों की पोस्टिंग नहीं की गई और 11 वीं व 12 वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गई। शिक्षक नहीं होने की वजह से बच्चे स्कूल जाते और फिर बगैर पढ़े ही वापस घर लौट आते। 11 वीं पास करने के बाद ये बच्चे 12वीं पहुंच गए हैं।

ऐसे में ये बच्चे शिक्षकों की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गए। कलेक्टर ने उन्हें डीईओ के पास भेज दिया। जहां उन बच्चों ने डीईओ को आवेदन सौंपा। आवेदन देखकर डीईओ साहब भड़क गए और छात्राओं को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।

कक्षा 12वीं बायो की छात्रा आरती साहू ने रोते हुए मीडिया को बताया कि डीईओ ने ज्ञापन देखकर कहा कि बहस मत करो यहां से जाओ। आवेदन में यह सब लिखने किसने सिखाया है। जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आएगा। इसके बाद छात्राएं रोते हुए बाहर निकल गई।

CG Cabinet Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, Power Company का IPO, किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ देगी सरकार
Weather alert in Chhattisgarh : 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 दिन तक बारिश-बिजली का खतरा
कौन सा धर्म गंदा है? बीजेपी ने ममता बैनर्जी से पूछा सवाल, बंगाल CM के ईद पर दिए बयान को बताया भड़काऊ
BIG Breaking : एयरपोर्ट में बम की धमकी से खलबली, BD-DS टीम ने किया Search, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Oh…..my….God….रेल पटरी पर रील बना रहे थे पति-पत्नी और आ गई ट्रेन, 3 साल के बेटे सहित दम्पत्ति की दर्दनाक मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?