CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई
CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर मुंगेली जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरिया विकासखंड के ग्राम सिलदहा के पंचायत सचिव भूपत राजपूत को निलंबित कर दिया है। सीसी रोड निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर मामले की जांच कर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी किया। (CM Helpline Action)

Contents
  • सीएम हेल्पलाइन में ग्रामीणों ने दर्ज कराई थी शिकायत
  • जांच में सही पाए गए आरोप : CM Helpline Action
  • पंचायत सचिव निलंबित, अतिरिक्त प्रभार सौंपा : CM Helpline Action
  • लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Power Cut Protest : अघोषित बिजली कटौती पर भड़की विधायक भावना बोहरा, जेई को हटाने के दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन में ग्रामीणों ने दर्ज कराई थी शिकायत

ग्राम सिलदहा निवासी मनोज वर्मा और अजय राजपूत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया था कि गांव में स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। साथ ही जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : पाईप लाईन, सीसी रोड, नाली-पुलिया निर्माण के लिए 4.93 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने जताया आभार

जांच में सही पाए गए आरोप : CM Helpline Action

शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर कुन्दन कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पंचायत सचिव भूपत राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जांच प्रतिवेदन में सामने आया कि स्वीकृति मिलने के बावजूद सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की भी लगातार अनदेखी की गई।

CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई
CM Helpline Action  : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

पंचायत सचिव निलंबित, अतिरिक्त प्रभार सौंपा : CM Helpline Action

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने पंचायत सचिव भूपत राजपूत को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत पथरिया निर्धारित किया गया है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत बेलखुरी के सचिव खांडेराम जांगड़े को ग्राम पंचायत सिलदहा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Collector News : डबल केजव्हील ट्रैक्टरों पर कलेक्टर का एक्शन…सड़क पर चलाने से पहले मिलेगी समझाइश…फिर होगी सख्त कार्रवाई…

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं : Dhamtari SP : नव पदस्थ एसपी भावना पांडेय ने कलेक्टर से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर हुई चर्चा

School Teacher Suspension : सरकारी स्कूल में चिकन-शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक सस्पेंड, बच्चों के सामने की गई शर्मनाक हरकत
Cold Wave Alert : ठंड ने पकड़ी रफ्तार! अगले तीन दिन में और गिरेगा तापमान, 10 डिग्री पहुंचने की संभावना
DFC First Bank Fraud : IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ गड़बड़ी के बाद ग्राहकों में चिंता, जानिए FD और सेविंग्स अकाउंट सुरक्षित हैं या नहीं
Chhattisgarh High Court : 4 सितंबर के बाद नया बॉस, कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे चीफ जस्टिस!
वैशाली नगर विधानसभा में अब मात्र 100 रूपये में एम्बुलेंस सेवा का MLA रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ, कहा – जल्द 3 से 4 एम्बुलेंस से बढ़ाई जाएगी सेवाएं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?