CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द

बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द

By Newsdesk Admin
03/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। बलौदा बाजार घटना में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। देवेंद्र यादव के वकील द्वारा झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए जो जमानत याचिका लगाई थी उसे आज हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि बलौदा बाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की जमानत लोअर कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। केस में देवेंद्र यादव और ओमप्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 449 पेज का चालान पेश किया था। आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक प्रदर्शन मामले में वो आरोपी बनाए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी 17 अगस्त को भिलाई से हुई। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस बीच उन्होंने जमानत के लिए कई बार अर्जी लगाई। लेकिन जमानत नहीं मिल पाई। विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि देवेंद्र के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह हैं। इसके आलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी है। इसको आधार बनाकर उन्हें हिंसा भड़काने के लिए आरोपी बनाया गया है। विधायक देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि उनके क्लाइंट का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसा रही है। वकील ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है। जबकि वो घटना के समय वहां मौजूद ही नहीं थे। न ही उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत है। जबकि शासन की तरफ से कहा गया कि जांच में हिंसा भड़काने में देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई है। उन्हें जमानत देने से मामले की जांच और गवाह प्रभावित हो सकते है लिहाजा शासन की तरफ से जमानत का विरोध किया गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। आज यह जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

हार्निया की परेशानी के चलते जेल से अस्पताल लाए गए हैं विधायक देवेंद्र, डीकेएस में उपचार जारी

दूसरी तरफ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की जेल में तबीयत खराब होने के बाद उनको रायपुर में एडमिट कराया गया है। बलौदा बाजार आगजनी केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही हैं। बलौदा बाजार हिंसा के प्रकरण में जेल भेजे गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का डीकेएस अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। पिछले काफी समय से उन्हें हाईड्रोसिल, हार्निया की परेशानी को देखते हुए 27 दिसंबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा। रायपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देवेन्द्र यादव को पिछले काफी समय से परेशानी थी। भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को हार्निया की समस्या है। डीकेएस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी सर्जरी करनी होगी। फिलहाल सारे रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

Online सटोरिये खबरदार…महादेव सट्टा ऐप घोटाले में जल्द होने जा रही CBI की एंट्री, “छत्तीसगढ़ सरकार Mahadev बेटिंग App का मामला सौंपेगी सीबीआई को, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि….?
भूखे रहने से तो मरना ठीक… तड़पते मां-बाप ने लगाई छलांग, बेटों ने कई दिन से नहीं दिया था “खाना”
Liquor Shops Closed on Holi: होली पर शराब बिक्री पर ब्रेक, पूरे छत्तीसगढ़ में लागू रहेगा प्रतिबंध
Mukesh Chandrakar murder : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
Miss India Universe 2025 Winner : मिस इंडिया यूनिवर्स बनीं भाटापारा की दामिनी, सपना मिस वर्ल्ड बनने का…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Network Crisis
Mobile Network Crisis : पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव में मोबाइल नेटवर्क का संकट, बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ने को मजबूर ग्रामीण

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

Uniform Civil Code
Uniform Civil Code : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, गोवा-उत्तराखंड मॉडल का करेगी अध्ययन समिति

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने समान…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : 11 साल बाद बदलेगी दुर्ग यूनिवर्सिटी की पहचान, जुलाई से शुरू होगी परिसर में पीजी की पढ़ाई

सीजी भास्कर, 28 जून : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय…

Elephant Viral Video
Elephant Viral Video : हाथियों पर पत्थरबाजी और पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 28 जून। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा…

Wall Learning Initiative : गांव की दीवारें बनीं बच्चों की पाठशाला, बिना कोचिंग घर-घर पहुंच रही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

सीजी भास्कर, 28 जून : बिलासपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?