CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “हां, मैं सट्टा खिलवाता हूं…पुलिस को रोज 5000 रुपये भी तो देता हूं…सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है…हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का सट्टा King है” 🛑 IPS को चुनौती देते सटोरिये का फिल्मी अंदाज में उत्पात

“हां, मैं सट्टा खिलवाता हूं…पुलिस को रोज 5000 रुपये भी तो देता हूं…सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है…हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का सट्टा King है” 🛑 IPS को चुनौती देते सटोरिये का फिल्मी अंदाज में उत्पात

By Newsdesk Admin
13/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 सितंबर । हां, मैं सट्टा खिलाता हूं…तोरवा पुलिस को रोज 5000 रुपये भी तो देता हूं, सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है, रेलवे क्षेत्र में अकेले मैं ही सटोरिया नहीं हूं, मुझे पकड़कर क्या कर लोगे…? मैं पैर से दिव्यांग हूं। हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का किंग है। अरे पुलिसवालों, दो दिन में छूट जाऊंगा, फिर देखना मैं क्या कर सकता हूं। ये कोई फिल्म का डायलाग नहीं बल्कि शंकर नगर में रंगे हाथों पकड़े गए एक सटोरिए ने आईपीएस को चुनौती दी है। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला का है। विदित हो कि शंकर नगर-बापू नगर क्षेत्र में सट्टा का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। चुचुहियापारा शराब दुकान हटने के बाद से सट्टा के लिए सुबह-शाम यहां मजमा लगता है। मोहल्लेवासियों ने कई बार तोरवा पुलिस से इसकी शिकायत की नतीजतन पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया।

बुधवार को इसका असर भी दिखा। सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता (आईपीएस) ने अचानक छापामार कार्रवाई की। सटोरिया संतोष बजाज ने एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद सटोरिया बिफर गया। वह तोरवा पुलिस पर आक्रामक हो गया। कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान आत्महत्या की धमकी देने लगा और रेलवे ट्रैक की ओर भागने की कोशिश करने लगा। साथ ही गमछे को अपने गले में कसने की कोशिश करने लगा, पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। लंबे इंतजार के बाद पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची और सटोरिए को पकड़कर थाने ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ सट्टेबाजी के मामले में कार्रवाई की गई।

कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार (आईपीएस) भी पहुंचीं। तोरवा टीआई राहुल तिवारी को फोन घुमाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद उनसे अधिकारियों का संपर्क हो पाया। इसके बावजूद टीआई तो दूर थाने के सिपाही और पेट्रोलिंग गाड़ी भी आने से कतरा रहे थे। लोगों की भीड़ देखकर आईपीएस गुप्ता बेहद नाराज हुए। बाद में पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंची।

सटोरिए ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को खूब भला-बुरा कहा और वसूली के आरोप लगाए। एक सिपाही को उंगली दिखाते हुए देख लेने की बात तक कह डाली। आखिर में आईपीएस उमेश गुप्ता ने सख्ती दिखाते हुए सटोरिए को गिरफ्तार करने को कहा। जमकर फटकार भी लगाई और कड़ी कार्रवाई की बात कही। आमजन में इस कार्रवाई को लेकर खुशी दिखाई दी है।

Labour e-KYC : श्रम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ
Chhattisgarh Cabinet Decisions : कैबिनेट बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति में बदलाव और मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी
Constable Recruitment Case Chhattisgarh: हाईकोर्ट का सख्त रुख, अगली सुनवाई तक नियुक्ति पत्रों पर ब्रेक
National Archery Academy : 13.47 एकड़ भूमि पर बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
High Court Missing Case : तुरंत एक्शन लें, देरी बर्दाश्त नहीं”— तीन बुजुर्ग लापता, हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?