CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hasdeo River Cows : हसदेव किनारे 200 गायें कैद…! न चारा, न पानी, घायल हालत में तड़प रहीं बेजुबानें

Hasdeo River Cows : हसदेव किनारे 200 गायें कैद…! न चारा, न पानी, घायल हालत में तड़प रहीं बेजुबानें

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Hasdeo River Cows
Hasdeo River Cows

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। विकासखंड अंतर्गत ग्राम तालदेवरी गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर हसदेव नदी (Hasdeo River Cows) के एनीकेट तट पर करीब 200 गायों को कांटेदार तार से घेरकर कैद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने अपनी फसलें बचाने के लिए इन बेजुबानों को इस तरह बंद कर रखा है, मानो उन्होंने कोई गंभीर अपराध किया हो।

मौके पर पहुंची गौ-सेवा से जुड़ी टीम ने बताया कि गायों के खाने और पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई गायें भूख-प्यास से तड़प रही हैं, जबकि कई घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी हैं। कुछ गायों की मौत भी हो चुकी है।

ग्रामीणों पर यह भी आरोप है कि मृत गायों (Hasdeo River Cows) को हसदेव नदी में फेंक दिया गया है। यह अमानवीय कृत्य हर वर्ष इसी तरह दोहराया जाता है, जब गांव वाले अपनी फसलें बचाने के लिए गायों को अस्थायी “कैद” में डाल देते हैं। स्थिति की जानकारी मिलने पर बम्हनीडीह के गौ-रक्षक विश्वास सराफ और उनकी टीम के युवकों ने मौके पर पहुंचकर लगभग 30 घायल गायों का उपचार किया।

विश्वास सराफ ने बताया कि गायों (Hasdeo River Cows) की स्थिति अत्यंत दयनीय थी, कईयों के गले और पैरों में बंधी रस्सियों से गहरे घाव हो गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अमानवीय प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे दृश्य दोबारा न देखने पड़ें।

युवकों ने पेश की मानवता की मिशाल

टीम में विश्वास सराफ के साथ युवराज सिंह चंदेल, चितरंजन ठाकुर, रोहन प्रजापति, रुद्र प्रताप सिंह चंदेल, आर्यन जायसवाल, राहुल आदित्य, लक्की चौहान, त्रिशांत साहू, नितिन मांझी, शनि केवट, सौरभ यादव, विकास तिवारी, अनूप पटेल, नसीब केवट और मिथुन पटेल शामिल थे। इन युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल गायों को उपचार देकर नई जिंदगी दी।

CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी
Ayush Department : पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों की दहलीज पर दस्तक दे रहा आयुर्वेद
Bastar Tourism : आंध्रप्रदेश से पहुंचे 40 छात्र-शिक्षक, चित्रकोट जलप्रपात को बताया नियाग्रा से भी खूबसूरत
RSS Gram Sampark Abhiyan : एक नवंबर से संघ का व्यापक गृह संपर्क अभियान, 20 हजार गांवों तक पहुंचेगा संदेश
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kumbh Budget
Kumbh Budget : कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1 फीसदी स्कूलों पर खर्च होता तो बदल जाती तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी

कुंभ मेले की तैयारियों और उसके लिए तय…

Toxic Advance Booking
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही बॉक्स…

Kainchi Dham Bridge
Kainchi Dham Bridge : कैंची धाम में बन रहा ॐ आकार का पुल क्यों बना विवाद की वजह, डिजाइन से लेकर ऊंचाई तक उठे सवाल

कैंची धाम में निर्माणाधीन ॐ आकार के पुल…

Koffee With Karan
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड

बॉलीवुड के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण…

Car Fire
Car Fire : पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो कारें बनी आग का गोला, समय रहते बुझीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?