सीजी भास्कर, 15 जुलाई : धमतरी जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) भावना पांडेय (Dhamtari SP) ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और जनसुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी
कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर हुई चर्चा : Dhamtari SP
सौजन्य भेंट के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस
एसपी भावना पांडेय ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
यह भी पढ़ें : PM Modi on Bastar Development : जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था, वहां आज विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बस्तर : मोदी
जनहित के कार्यों में मिलकर करेंगे काम : Dhamtari SP
बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले के समग्र विकास, शांतिपूर्ण वातावरण और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए प्रशासन एवं पुलिस के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल से नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
खबरें और भी हैं : NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग




