CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG में कोरोना की फिर दस्तक : हाईकोर्ट जस्टिस संक्रमित, 24 घंटे में 4 केस, प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप…

CG में कोरोना की फिर दस्तक : हाईकोर्ट जस्टिस संक्रमित, 24 घंटे में 4 केस, प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप…

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। बिलासपुर में पिछले एक सप्ताह में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में चार नए संक्रमित मिले। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 4 जून को जब हाईकोर्ट के जस्टिस कोरोना पॉजिटिव हुए। तब भी 5 जून को मॉकड्रील का दिखावा किया गया।

Contents
  • समर वेकेशन पर गए हाईकोर्ट जस्टिस हुए संक्रमित
  • स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन
  • 8 साल की बच्ची और 86 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव
  • पुरी गए एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित
  • CMHO ने जानकारी नहीं देने पर जताई नाराजगी

इस दौरान जिला प्रशासन के अफसरों ने जिले में कोरोना के नए केस नहीं मिलने का दावा किया। लेकिन, उनका यह दावा झूठ निकला। इस बीच कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि रायपुर से की गई।

दरअसल, प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर पहले से अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, बिलासपुर में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर बैठक लेकर केवल दिखावा करते रहे।

उन्हें यह भनक तक नहीं लगी कि बिलासपुर में भी कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। पिछले एक सप्ताह में शहर में 10 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर तक जिम्मेदार अधिकारी एक भी मरीज नहीं मिलने का दावा करते रहे।

गुरुवार को जब स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने मॉकड्रील किया, तब भी जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिलने की जानकारी दी थी।

समर वेकेशन पर गए हाईकोर्ट जस्टिस हुए संक्रमित

हाईकोर्ट में समर वेकेशन चल रहा है। लिहाजा, जस्टिस राकेश मोहन पांडेय छुट्‌टी मनाने टूर पर गए थे। बीते 4 जून को वापस आने पर उनकी तबीयत बिगड़ी, कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद से जस्टिस पांडेय होम आइसोलेशन पर हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन

शहर में 10 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह बात सामने आई है कि विभाग के अफसर इसे लेकर उदासीन हैं। आधे से ज्यादा मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकली है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह नहीं दी है। न ही मरीजों से संपर्क किया है। हालांकि, सभी मरीजों का आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

8 साल की बच्ची और 86 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 8 साल की बच्ची और 86 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 16 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। बुजुर्ग 27 खोली के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने का दावा कर रही है।

पुरी गए एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित

गुलाब नगर मोपका में रहने वाले एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह परिवार पिछले सप्ताह पुरी गया हुआ था, जहां 3 दिन रुकने के बाद शनिवार को शहर वापसी की। वापस होने के बाद 48 वर्षीय पुरुष में कोरोना का लक्षण दिखने लगे, इसके बाद भी वे सोमवार को किसी काम के लिए रायपुर गए थे, वापसी के बाद उनकी तबीयत थोड़ी और बिगड़ गई।

ऐसे में बीते मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह पॉजिटिव मिली। इसके बाद उन्होंने अपने 16 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी का भी कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें दोनों के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई।

CMHO ने जानकारी नहीं देने पर जताई नाराजगी

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव को कोविड का नोडल अधिकारी बनाया है। लेकिन, नोडल अधिकारी ही इसे लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने शहर में मिल रहे मरीजों की जानकारी न तो सीएमएचओ को दी और न ही विभाग के आंकड़ों में रजिस्टर किया।

उन्होंने केवल स्टेट नोडल अधिकारी को इसकी जानकारी दी। इस पर सीएमएचओ डॉ. सुरेश तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही डेली रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में भी भेजने के निर्देश दिए।
Industrial Code 2026 : खत्म होंगे दशकों पुराने श्रम कानून, लागू होगी इंडस्ट्रियल कोड-2026
New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर
पाकिस्तान से तो भिड़ो ही, लेकिन मोदी-शाह के लिए ये ऐतिहासिक अवसर… असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात
Chhattisgarh Weather Update: अगले चार दिन और चढ़ेगा पारा, कई शहरों में तापमान 36°C के पार
ABVP भिलाई में रितेश दुबे नगर अध्यक्ष, आकाश मंत्री बनाए गए, विद्यार्थी परिषद् में हर्ष की लहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?