CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरकारी नौकरी के ऐसे विज्ञापनों से रहें सावधान! बेरोजगारों को चूना लगा रहे हैं ठग

सरकारी नौकरी के ऐसे विज्ञापनों से रहें सावधान! बेरोजगारों को चूना लगा रहे हैं ठग

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर 17 मार्च करोड़ों बेरोजगार भारतीय कई तरह की फर्जी रोज़गार योजनाओं के निशाने पर हैं. ऐसी ही एक योजना में बेरोजगारों को फंसाने के लिए ठग फर्जी सरकारी नौकरी का विज्ञापन कर लोगों को चूना लगा रहे हैं. ग्रामोद्योग रोजगार योजना, एक काल्पनिक सरकारी रोजगार योजना है, जिसके तहत दावा किया गया है कि यह श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित है. साथ ही यह पूरे भारत में नौकरी के अवसरों का विज्ञापन देती है, जिसमें घर से काम करने की सुविधा भी शामिल है.

आवेदकों से मांग रहे फीसवेबसाइट बनाने वाले ठग आवेदकों से रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 1,705 रुपये की मांग कर रहे हैं. इंडिया टुडे की ओर से किए गए फोरेंसिक विश्लेषण में पाया गया कि फर्जी वेबसाइट gramodyogrojgaryojana.org इस साल 21 फरवरी को बनाई गई थी, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं.ऐसी कोई सरकारी योजना नहींबता दें कि ‘ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ के नाम पर कोई वास्तविक योजना नहीं है, हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ के नाम से एक योजना चलाती है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमियों को दिए जाने वाले 10 लाख रुपये तक के कर्ज पर लगने वाले ब्याज पर सब्सिडी देती है. हालांकि, यह योजना कोई रोजगार प्रदान नहीं करती है.फर्जी नौकरी वेबसाइट पर आवेदकों से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने से पहले एक ऑनलाइन फॉर्म भरने और अपना फोन नंबर सहित व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है.

आवेदन प्रक्रिया किसी आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर होस्ट किए जाने के बजाय, गूगल फॉर्म के जरिए चल रही है, जो कि घोटालेबाजों की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम तरीका है.फर्जी तस्वीरों के सहारे प्रचारप्रामाणिक दिखने के लिए वेबसाइट के ‘संगठन पुरस्कार’ सेक्शन में अलग-अलग समारोहों में पुरस्कार हासिल करने वाले लोगों की कई तस्वीरें हैं. वास्तव में ये तस्वीरें इंटरनेट से ली गई हैं जिनका कहीं से कोई संबंध नहीं है. उदाहरण के लिए इनमें से एक तस्वीर जम्मू और कश्मीर में स्कूल कॉर्डिनेटर्स को सम्मानित करने वाले एक कार्यक्रम से ली गई है . इसी तरह एक और तस्वीर विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह से ली गई है.यह ध्यान देने योग्य है कि वास्तविक सरकारी नौकरी की लिस्ट वैरिफाइड पोर्टलों पर जारी की जाती है और भर्ती प्रक्रियाओं में अनौपचारिक चैनलों के जरिए कोई भी पेमेंट नहीं किया जाता है.

इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए गृह मंत्रालय नागरिकों को सलाह देता है कि वे सोशल मीडिया या गैर-आधिकारिक वेबसाइटों पर विज्ञापित किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले सरकारी संगठनों की आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करें. यह जांचने के लिए कि कोई वेबसाइट किसी सरकारी संगठन से संबंधित है या नहीं, डोमेन एड्रेस देखें जिसमें gov.in या nic.in होना अनिवार्य है.

1500KM तक नहीं बचेगा दुश्मन… इंडियन नेवी को मिलेगी नई सबमरीन, बेडे़ में शामिल होते ही थर-थर कांपेंगे चीन-पाकिस्तान
हेलीकॉप्टर से पहुंचे छात्र, भूस्खलन से टूटी सड़क ने रोका रास्ता, 40 हजार खर्च कर दी परीक्षा
Big setback for Delhi against Rajasthan : फिट होने के बावजूद नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी, जानिए वजह
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग
अस्पताल में आग, तीसरी मंजिल से सीढ़ी से कूदे मरीज, प्रशासन ने किया सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?