CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shashi Tharoor Modi praise : पीएम मोदी की प्रशंसा पर…! थरूर पर तंज- स्वतंत्र पक्षी को आकाश,देखना चाहिए, वहां बाज और गिद्ध हमेशा शिकार पर

Shashi Tharoor Modi praise : पीएम मोदी की प्रशंसा पर…! थरूर पर तंज- स्वतंत्र पक्षी को आकाश,देखना चाहिए, वहां बाज और गिद्ध हमेशा शिकार पर

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून|  Shashi Tharoor Modi praise : कांग्रेस और पार्टी नेता शशि थरूर के बीच इंटरनेट मीडिया पर जारी जंग थमने की बजाय तेज होती जा रही है। एक रोज पूर्व जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर पर तंज कसा था कि कांग्रेस के लिए देश पहले हैं जबकि कुछ लोग के लिए मोदी पहले हैं और देश बाद में।

इस पर थरूर ने पलटवार किया था कि पंख अपने हैं और आसमान किसी की जागीर नहीं।  अब इसी कड़ी में आगे कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने थरूर को एक्स पोस्ट के जरिये संदेश दिया है कि एक स्वतंत्र पक्षी को भी आकाश में देखना चाहिए। वहां बाज और गिद्ध हमेशा शिकार पर होते हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के व्हिप टैगोर ने गुरुवार को थरूर के पोस्ट पर सीधा जवाब देते हुए एक्स पर लिखा- “उड़ने की अनुमति मत (Shashi Tharoor Modi praise)मांगो। पक्षियों को उड़ान भरने के लिए मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती.. लेकिन आज के समय में एक स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना चाहिए – बाज, गिद्ध और ईगल हमेशा शिकार पर होते हैं।

स्वतंत्रता मुफ्त नहीं है खासकर जब शिकारी देशभक्ति को पंखों की तरह पहनते हैं।” अपने बिंदु को और स्पष्ट करने के लिए टैगोर ने “आसमान के शिकारी” के रूप में जाने जाने वाले पक्षियों की सूची के साथ एक चार्ट भी साझा (Shashi Tharoor Modi praise)किया। इस चार्ट में बाल्ड ईगल, रेड-टेल्ड हाक, टर्की वल्चर और ग्रेट-हार्नेड आउल जैसे पक्षियों का विवरण था।

थरूर ने बुधवार को एक्स पर एक कोड भाषा वाली पोस्ट साझा की थी जिसमें एक पक्षी की फोटो थी और कैप्शन था- “उड़ने की अनुमति मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं। और आसमान किसी का नहीं है।” यानी इसमें उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को एक तरह से संदेश दिया था कि वह अपने तरीके से काम करेंगे। उन्होंने यह पोस्ट खरगे की ओर से उन पर कसे गए तंज के कुछ देर बाद जारी की थी।

असल में थरूर ने सोमवार को प्रकाशित अपने एक लेख में कहा था कि मोदी जिस ऊर्जा के साथ भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में जुटे (Shashi Tharoor Modi praise)हैं, वह सराहनीय है और उन्हें सभी का समर्थन मिलना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी से कांग्रेस असहज है और पार्टी नेता अपने ही सहयोगी पर निशाना साधे हुए हैं।

Big Break : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका के पिता ने छत से कूदकर दी जान, Malaika Arora Father Commit Suicide….
राजस्थान से एक और जासूस पकड़ा गया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में कर रहा था बात.
ED Supreme Court Petition : बंगाल में सियासी टकराव तेज, ED सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंची—ममता सरकार पर FIR की मांग
‘राजनीति नहीं, विकास हो प्राथमिकता’ — PM मोदी संग मंच साझा करने पर बोले Shashi थरूर
🛑 Dibrugarh express Train Accident : तस्वीरों में देखें चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई कोच हुए डिरेल, चार मौत, कई यात्री घायल, CM योगी ने जताया दुःख, हेल्पलाइन नंबर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?