CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कम ब्याज पर मिलेगा नया लोन, EMI भी होगी सस्ती, RBI इस हफ्ते करेगा बड़ा ऐलान

कम ब्याज पर मिलेगा नया लोन, EMI भी होगी सस्ती, RBI इस हफ्ते करेगा बड़ा ऐलान

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर 6 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस सप्ताह अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में एक बार फिर से 0.25 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है. मुद्रास्फीति में कमी से केंद्रीय बैंक के पास ब्याज दर में कटौती की गुंजाइश है. अमेरिका की तरफ से जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियां पैदा हो गई हैं.

ऐसे में घरेलू मोर्चे पर भी आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने की जरूरत महसूस की जा रही है.फरवरी में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था. यह मई, 2020 के बाद रेपो दर में पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था. एमपीसी की 54वीं बैठक सात अप्रैल से शुरू होगी. बैठक के नतीजों की घोषणा नौ अप्रैल को की जाएगी.RBI की MPC मीटिंग में होंगे ये लोग शामिलआरबीआई गवर्नर के अलावा एमपीसी में केंद्रीय बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी और सरकार द्वारा नियुक्त तीन लोग होते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी, 2023 से रेपो दर (अल्पकालिक उधार दर) को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था. पिछली बार आरबीआई ने कोविड के समय (मई, 2020) रेपो दर में कमी की थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था.बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस सप्ताह घोषित की जाने वाली नीति ऐसे समय में आएगी जब पूरी दुनिया और अर्थव्यवस्था के भीतर कई चीजें घटित हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क से वृद्धि की संभावनाओं और मुद्रा पर कुछ प्रभाव पड़ेगा, जिस पर एमपीसी को अर्थव्यवस्था की स्थिति के सामान्य आकलन से परे विचार करना होगा.सबनवीस ने कहा, हालांकि लगता है कि मुद्रास्फीति की संभावनाएं नरम होने और तरलता के स्थिर होने के साथ इस बार रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है. यह भी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक अपने रुख को अधिक उदार करेगा, जिसका अर्थ होगा कि इस साल के दौरान दरों में और कटौती होगी.ट्रंप ने लगाया 60 देशों पर टैरिफअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित लगभग 60 देशों पर 11 से लेकर 49 प्रतिशत तक का जवाबी शुल्क लगाया है, जो नौ अप्रैल से लागू होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं क्योंकि निर्यात में उसके कई प्रतिस्पर्धी देश जैसे चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कंबोडिया और थाइलैंड ऊंचे शुल्क का सामना कर रहे हैं.

रेटिंग एजेंसी इक्रा को भी उम्मीद है कि एमपीसी अपनी आगामी बैठक में तटस्थ रुख बनाए रखते हुए रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती करेगी। इक्रा ने कहा, हमें एमपीसी बैठक में नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कटौती जैसी किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है.एसोचैम के अध्यक्ष ने कही ये बातइस बीच, उद्योग मंडल एसोचैम ने सुझाव दिया है कि एमपीसी को आगामी मौद्रिक नीति में मौजूदा स्थिति में दर में कटौती करने के बजाय देखो और इंतजार करो का रुख अपनाना चाहिए. एसोचैम के अध्यक्ष संजय नायर ने कहा, आरबीआई ने हाल ही में विभिन्न उपायों के माध्यम से बाजार में तरलता बढ़ाई है. हमें इन उपायों के पूंजीगत व्यय में वृद्धि और खपत पर प्रभाव तक धैर्य रखना होगा. हमारा मानना है कि आरबीआई इस नीति चक्र के दौरान रेपो दर को स्थिर रखेगा.उन्होंने कहा कि बाहरी मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था के नए वित्त वर्ष में मजबूत स्थिति में रहने की उम्मीद है.

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 6.7 प्रतिशत की वृद्धि एक उचित उम्मीद है, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति के नियंत्रण में रहने की संभावना है. फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई है, जिसका मुख्य कारण सब्जियों, अंडों और अन्य प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में कमी है.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 4.26 प्रतिशत और फरवरी, 2024 में 5.09 प्रतिशत थी. सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बैंक द्वारा खपत को बढ़ावा देने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर इसे छह प्रतिशत पर लाए जाने की उम्मीद है.उन्होंने कहा,

नीतिगत दर में कमी कर्ज लेने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है, जिससे अधिक लोग घर खरीदने के लिए निवेश करने को प्रोत्साहित होते हैं, जिससे आवास बाजार में मांग बढ़ती है. हालांकि, अग्रवाल ने कहा कि इस दर में कटौती का वास्तविक प्रभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वाणिज्यिक बैंक आरबीआई के नीतिगत निर्णय को ग्राहकों तक कितने प्रभावी तरीके से और तेजी से पहुंचाते हैं.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा – भारत में अब दो ही जातियों को दी जाए मान्यता, सरनेम भले अलग हों पर जातियां केवल दो ही, “गली-गली में अब बजरंग बली”
Telangana News : नवजातों की हो रही खरीद-फरोख्त, पुलिस ने 10 मासूमों को बचाया, 27 आरोपी गिरफ्तार
Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में
‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी केंद्र सरकार’, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद
Reel Ban : फोटो खींचने और रील बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?