CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NPS Rule Change 2025 : अब रिटायरमेंट पर 80% राशि एकमुश्त निकाल सकेंगे, एन्‍युटी अनिवार्यता घटी

NPS Rule Change 2025 : अब रिटायरमेंट पर 80% राशि एकमुश्त निकाल सकेंगे, एन्‍युटी अनिवार्यता घटी

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
NPS Rule Change 2025
NPS Rule Change 2025

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े करोड़ों निजी क्षेत्र के कर्मचारियों (NPS Rule Change 2025) के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने एनपीएस नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए रिटायरमेंट के समय एकमुश्त निकासी की सीमा बढ़ा दी है। नए नियमों के तहत अब नॉन-गवर्नमेंट एनपीएस सब्सक्राइबर अपने रिटायरमेंट फंड का 80 प्रतिशत तक एकमुश्त निकाल सकेंगे, जबकि केवल 20 प्रतिशत राशि से एन्‍युटी खरीदना अनिवार्य होगा।

Contents
  • (NPS Rule Change 2025) किसे मिलेगा फायदा
  • एनपीएस निकासी के नए नियम
  • 60 साल से पहले और बाद में नियम

पहले तक एनपीएस के तहत रिटायरमेंट पर सिर्फ 60 प्रतिशत राशि एकमुश्त निकासी की अनुमति थी और शेष 40 प्रतिशत से एन्‍युटी खरीदना जरूरी था। संशोधित नियम दिसंबर 2025 से प्रभावी माने जाएंगे। यानी इसके बाद रिटायर होने वाले निजी क्षेत्र के एनपीएस सब्सक्राइबर इस नई व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे।

(NPS Rule Change 2025) किसे मिलेगा फायदा

यह नया नियम ऑल सिटिजन मॉडल और कॉर्पोरेट एनपीएस के तहत आने वाले सभी गैर-सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी जो रिटायरमेंट के समय बड़ी राशि एक साथ निकालकर घर, स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई या निवेश की योजना बनाना चाहते हैं।

एनपीएस निकासी के नए नियम

8 लाख रुपये तक की राशि होने पर पूरा अमाउंट निकाला जा सकता है, एन्‍युटी खरीदना वैकल्पिक होगा।
8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच राशि होने पर अधिकतम 6 लाख रुपये एकमुश्त निकासी की अनुमति होगी, शेष राशि एन्‍युटी या 6 वर्षों में चरणबद्ध निकासी में लगाई जा सकती है।
12 लाख रुपये से अधिक राशि होने पर कम से कम 20 प्रतिशत एन्‍युटी में और 80 प्रतिशत तक एकमुश्त निकासी की सुविधा मिलेगी।

60 साल से पहले और बाद में नियम

60 वर्ष से पहले एनपीएस से बाहर निकलने पर 5 लाख रुपये तक की राशि होने पर पूरा अमाउंट निकाला जा सकता है।
इससे अधिक होने पर केवल 20 प्रतिशत एकमुश्त और 80 प्रतिशत एन्‍युटी अनिवार्य होगी।

वहीं, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र में एनपीएस से जुड़ने वालों के लिए 12 लाख रुपये तक की राशि पर 100 प्रतिशत एकमुश्त निकासी की अनुमति है। विशेष स्थिति में, यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो पूरा अमाउंट नामांकित व्यक्ति को दिया जा सकता है, एन्‍युटी अनिवार्य नहीं होगी।

रील का जुनून बना जानलेवा: ससुर ने बहू का फोड़ा सिर, परंपरा के नाम पर बरपा कहर!
A dispute at a wedding ceremony turned fatal : चाकूबाजी में युवक की मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में स्पेस हीरो शुभांशु का भव्य स्वागत, विक्ट्री परेड में उमड़ा जनसैलाब
आगर मालवा में ढाई साल के बच्चे का अपहरण, मंदिर जाते वक्त मौसेरी बहन से 5 लोगों ने छीना..
Pakistani Flag Balloons in Biscuit Packets: झालावाड़ में बिस्कुट पैकेट से निकले पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे, हड़कंप के बाद पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UK Muslim Voters
UK Muslim Voters : ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ रहा मुस्लिम वोटर्स का असर, 3 आंकड़ों में समझिए पूरी तस्वीर

ब्रिटेन की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास,…

Pappu Yadav Protest
Pappu Yadav Protest : राम मंदिर पर कथित टिप्पणी को लेकर Pappu Yadav Protest, कोरबा में पुतला दहन

कोरबा में राम मंदिर और पुजारियों को लेकर…

CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी
CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Result 2024)…

Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?