सीजी भास्कर, 04 अगस्त। रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार (Raipur Job Fair) अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियां 137 पदों पर भर्ती करेंगी।
10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन पंजीयन कर निर्धारित दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें : Bhilai News : सुपेला से सूर्या मॉल तक चला बड़ा अभियान, सड़क से हटे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और होर्डिंग पर कार्रवाई
5 अगस्त को लाइवलीहुड कॉलेज में होगा आयोजन Raipur Job Fair
रोजगार मेला 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड (जोरा), रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच निजी कंपनियां भाग लेंगी।
137 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले के माध्यम से कुल 137 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी।
यह मेला निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : GPM News : कुड़कई–बरघाट सड़क को मिली नई उम्मीद, मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रखी बड़ी मांग
इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव के अनुसार चयन किया जाएगा।
पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा Raipur Job Fair
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : थानों में बदबू फैला रही 45 लाख की जब्त शराब नष्ट, हुआ विधिवत निस्तारण
प्रवेश निशुल्क, यहां करें संपर्क
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क (Raipur Job Fair) रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं : TRIFED Empanelment : धमतरी में जनजातीय कारीगरों के लिए बड़ा मौका, 21 अगस्त को लगेगा विशेष मेला, देश-विदेश के बाजार से जुड़ने का मिलेगा अवसर



