CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
CG Government Job
CG Government Job

सीजी भास्कर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर सामने (CG Government Job) आई है। राज्य की बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्टेट पावर कंपनीज ने कुल 1235 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इतनी बड़ी संख्या में भर्ती को लेकर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच उत्साह बढ़ गया है।

Contents
  • तीनों बिजली कंपनियों में होंगी नियुक्तियां CG Government Job
  • 1235 पदों का पूरा ब्योरा
  • इन पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती
  • बढ़ती बिजली मांग के बीच होगी भर्ती CG Government Job
  • आवेदन और परीक्षा की तारीख बाद में

राज्य गठन के बाद बिजली कंपनी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती पहली बार होने जा रही है। भर्ती में तकनीकी पदों के साथ साथ डाटा एंट्री, चिकित्सा, पैरामेडिकल, अग्निशमन, विधि, वित्त और सुरक्षा से जुड़े पद भी शामिल किए गए हैं।

CG Government Job

इसे भी पढ़ें : Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

तीनों बिजली कंपनियों में होंगी नियुक्तियां CG Government Job

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए होगी। इसमें सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, संयंत्र परिचारक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश दिए हैं। इससे एक तरफ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं बिजली व्यवस्था के लिए जरूरी मानव संसाधन भी उपलब्ध होगा।

1235 पदों का पूरा ब्योरा

कुल 1235 पदों में द्वितीय श्रेणी के 189 पद शामिल हैं। इसके अलावा तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कंपनियों के हिसाब से पदों का विवरण इस प्रकार है।

• पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद
• पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद
• पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद
• तीनों कंपनियों के साझा संवर्ग में 177 पद

इसे भी पढ़ें : SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

इन पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती

भर्ती में सबसे अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद रखे गए हैं। इसके बाद प्लांट अटेंडेंट के 300 पद, सहायक अभियंता के 146 पद और कनिष्ठ अभियंता के 122 पद शामिल हैं।

इसके अलावा बिजली कंपनियों की जरूरत के अनुसार विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

बढ़ती बिजली मांग के बीच होगी भर्ती CG Government Job

राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 18 लाख 91 हजार थी, जो अब बढ़कर 67 लाख हो गई है। इसी तरह विद्युत की मांग भी 1334 मेगावाट से बढ़कर 7083 मेगावाट तक पहुंच गई है।

बढ़ती मांग को देखते हुए कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट क्षमता के सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है और इसका काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही पारेषण और वितरण व्यवस्था में भी नए उपकेंद्र और बिजली लाइनें विकसित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

आवेदन और परीक्षा की तारीख बाद में

भर्ती से जुड़ी पात्रता, नियम, शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। आवेदन शुरू होने और परीक्षा की तारीख की जानकारी भी बाद में घोषित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी (CG Government Job) जारी होने के बाद ही आवेदन करें और निर्धारित पात्रता तथा दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।

खबरें और भी हैं : Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख

India T20 World Cup Victory: भारत की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा में जश्न की लहर, चौक-चौराहों पर आतिशबाजी और मिठाइयों से मनाया गया उत्सव
CG Liquor Scam: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पहुंची ED टीम, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से ली जानकारी
Fertilizer Import Surge India : अच्छे मानसून से बढ़ी खाद की खपत, आयात में 41 प्रतिशत तक उछाल
Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल
White Bear : अचानक सड़क पर दिखा सफेद भालू, लोगों में मची अफरा तफरी, हमले के बाद इलाके में बढ़ी दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?