सीजी भास्कर, 06 अगस्त। छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी होने के बाद एक नई बहस (CGPSC SI Result) छिड़ गई है। मेरिट सूची में कुछ ऐसे नाम दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, जिन्हें लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। मामला सामने आते ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
विपक्ष ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सत्तापक्ष और आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है और यदि कहीं तकनीकी त्रुटि मिली तो उसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft Case : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस, लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

मेरिट सूची में दिखे असामान्य नाम CGPSC SI Result
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम में कुछ असामान्य नाम सामने आए। वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार क्रमांक 6074 पर रोल नंबर 2402148213 के सामने NEWS, क्रमांक 467 पर रोल नंबर 2402105174 के सामने SPACERANI और क्रमांक 93 पर रोल नंबर 2402101319 के सामने MANBAS दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ अन्य नामों को लेकर भी सवाल उठाए गए।
कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
इन नामों को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रारंभिक परिणाम में इस तरह की प्रविष्टियां सामने आना गंभीर विषय है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
भाजपा ने आरोपों को किया खारिज CGPSC SI Result
भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यदि सूची में किसी प्रकार की तकनीकी विसंगति दिखाई देती है तो उसका परीक्षण कर आवश्यक सुधार किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है और वर्तमान सरकार निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोग ने भी दी सफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है। आयोग का कहना है कि यदि किसी स्तर पर तकनीकी त्रुटि या विसंगति पाई जाती है तो नियमानुसार उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मेरिट सूची में दर्ज इन नामों को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा (CGPSC SI Result) तेज है। अब सभी की नजर आयोग के विस्तृत स्पष्टीकरण और आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
खबरें और भी हैं : Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान



