CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sihawa Congress Meeting  : मगरलोड सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने का आह्वान

Sihawa Congress Meeting  : मगरलोड सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने का आह्वान

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
Sihawa Congress Meeting  : मगरलोड सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने का आह्वान
Sihawa Congress Meeting  : मगरलोड सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने का आह्वान

सीजी भास्कर, 05 अगस्त : धमतरी जिले की सिहावा विधानसभा के मगरलोड ब्लॉक में कांग्रेस (Sihawa Congress Meeting) का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारी और किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Contents
  • लोकसभा हार पर मंथन की जरूरत
  • हर बूथ की समीक्षा करने का आह्वान
  • शिकायतों पर विधायक ने लिया संज्ञान
  • किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला

यह भी पढ़ें : जगदलपुर में यातायात सुधार की तैयारी तेज, पार्किंग और अतिक्रमण पर बनेगी नई कार्ययोजना

लोकसभा हार पर मंथन की जरूरत

ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बाफना की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम (Sihawa Congress Meeting) को संबोधित करते हुए वीरेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतती है, लेकिन कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव में हार जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस पर गंभीरता से मंथन करने की जरूरत है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनती है। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें : Punjab Terror Module : जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश नाकाम, पंजाब में ISI समर्थित दो मॉड्यूल का भंडाफोड़

हर बूथ की समीक्षा करने का आह्वान

जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां से पार्टी को हमेशा बढ़त मिलती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल जीत से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि उन बूथों की समीक्षा करनी चाहिए जहां कांग्रेस को कम वोट मिले।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ की स्थिति का विश्लेषण कर वहां की समस्याओं को समझना होगा और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा, ताकि आने वाले चुनाव में हर बूथ से कांग्रेस को बढ़त मिल सके।

यह भी पढ़ें : Raipur Municipal Corporation : प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

शिकायतों पर विधायक ने लिया संज्ञान

सम्मेलन (Sihawa Congress Meeting) के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इस पर विधायक अंबिका मरकाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों को नोटिस जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : Fake Currency Scam : धंधे के चक्कर में पहुंचा जेल, नकली नोटों का सौदा पड़ा भारी

किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला

पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का किसान आज खाद की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, जबकि बिचौलियों और व्यापारियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

उन्होंने कहा कि किसान महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं और जब फसल बेचने की बारी आती है तो सरकार नए नियम लागू कर उन्हें परेशान करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाएं मिली थीं।

यह भी पढ़ें : Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

अब समय आ गया है कि जनता भाजपा सरकार से जवाब मांगे और आगामी चुनाव में सही फैसला करे। सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

 

मंगनी लाल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, जातिगत समीकरण साधने की तैयारी
Awadh Ojha Quits Politics : अवध ओझा ने राजनीति छोड़ी, कहा—“यह मेरा निजी निर्णय”, केजरीवाल के बारे में कह दी ये बड़ी बात…
The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting : क्या बीजिंग में सुलझेगा ईरान संकट?
Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब
आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, बिहार की धरती से PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?