CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Tension Line Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

High Tension Line Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
High Tension Line Accident
High Tension Line Accident

सीजी भास्कर, 05 अगस्त। निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दीवार जोड़ाई का कार्य कर रहे दो मजदूर 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस तथा बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। (High Tension Line Accident)

Contents
  • बचाने की कोशिश में गई दूसरी जान : High Tension Line Accident
  • सुरक्षा मानकों की जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें : Bilaspur 11KV Line Accident : 11KV लाइन की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलसे, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

बचाने की कोशिश में गई दूसरी जान : High Tension Line Accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान सबसे पहले मजदूर भूपेंद्र साहू का संपर्क मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से हो गया। साथी मजदूर रवि बंजारे उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि एक मजदूर नीचे गिर पड़ा, जबकि दूसरा बिजली के तार में ही फंस गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू और रवि बंजारे के रूप में हुई है, जो अशोक नगर स्थित डीएलएस कॉलेज के पास के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Raipur Solar Panel Accident : सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत

High Tension Line Accident
High Tension Line Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

सुरक्षा मानकों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे

ख़बरें और भी हैं : Bilaspur High Tension Wire Accident : करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

Free Coaching ST SC OBC Bilaspur 2025 : प्रतियोगियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, आवेदन 28 तक
House Collapse Due To Rain : मूसलाधार बारिश के बीच शिक्षक का दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता
Dussehra Raipur 2025: डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में रावण दहन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूंजा जयघोष
A job fair will be organised on May 6 : जिला रोजगार कार्यालय में 794 पदों पर भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?