CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

By Newsdesk Admin
19/09/2026
Share
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

सीजी भास्कर, 19 सितंबर : बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड क्षेत्र के रसेड़ा और डमरू गांव का दौरा किया। इस दौरान औचक निरीक्षण (Balodabazar Collector Inspection) में छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने मामले में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Contents
  • छात्रों से ली अधीक्षक और भोजन की जानकारी
  • बेडशीट की हर सप्ताह धुलाई के निर्देश
  • पीएचसी में बुजुर्ग का कराया बीपी चेक
  • डिलीवरी और ओपीडी की ली जानकारी
  • अधिकारी रहे मौजूद

रसेड़ा स्थित शासकीय प्री-मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक लवकेश निराला मौजूद नहीं थे। छात्रावास में वाटर कूलर खराब मिला। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

 

छात्रों से ली अधीक्षक और भोजन की जानकारी

कलेक्टर ने छात्रावास में मौजूद छात्रों से अधीक्षक के नियमित रूप से रहने, भोजन की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई, स्कूल ड्रेस और पुस्तकों से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से छात्रावास की क्षमता और वर्तमान प्रवेश संख्या के बारे में भी पूछा। छात्रावास की व्यवस्था (Balodabazar Collector Inspection) के बारे में बताया गया कि यह 50 सीटर है और इस वर्ष यहां 29 छात्रों का प्रवेश हुआ है। कलेक्टर ने रसोई, भंडार कक्ष और शयन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी और चावल की गुणवत्ता के साथ प्रतिदिन के मेन्यू की जानकारी रसोइये से ली।

 

 

यह भी पढ़ें :Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

 

बेडशीट की हर सप्ताह धुलाई के निर्देश

कलेक्टर ने छात्रों के बेडशीट की हर सप्ताह धुलाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। दरवाजों और अन्य स्थानों पर हुई टूट-फूट की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। नवप्रवेशित छात्रों के नाम सूचीबद्ध कर नाम पट्टिका में दर्ज करने के लिए सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया। छात्रावास की कमियों (Balodabazar Collector Inspection) को लेकर अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें :Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

 

पीएचसी में बुजुर्ग का कराया बीपी चेक

इसके बाद कलेक्टर ग्राम डमरू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बीपी जांच कराने आए बुजुर्ग द्वारका प्रसाद से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर भी चेक कराया। बुजुर्ग ने चश्मे की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें :Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

 

डिलीवरी और ओपीडी की ली जानकारी

कलेक्टर ने सीएचओ और एएनएम से हर महीने होने वाली डिलीवरी, प्रतिदिन की ओपीडी संख्या और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं (Balodabazar Collector Inspection) को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

 

 

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

Ground Reality Politics: नीयत पर भरोसा, व्यवस्था पर सवाल — टीएस सिंहदेव की ‘कंबल’ वाली नसीहत
Mahataari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी महिलाओं के नाम, 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन
Raigarh Municipal Action 2026: ड्यूटी से गायब ड्राइवरों पर निगम का डंडा, 2 कर्मचारी सेवा से बाहर
Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल
Dantewada ATM damage news : ATM से पैसे नहीं निकले तो युवक ने गुस्से में तोड़ दी मशीन, पहुंचा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

शहर के शीतला सरोवर में अब सफाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?