CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Air India Flight
Air India Flight

सीजी भास्कर, 04 अगस्त। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान मंगलवार को अचानक भीषण टर्बुलेंस की चपेट (Air India Flight) में आ गई। तेज हवा के झटकों से विमान कुछ देर तक बुरी तरह हिलता रहा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई यात्री और केबिन क्रू सदस्य घायल हुए, हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

Contents
  • Air India Flight AI2379 टर्बुलेंस की चपेट में आई
  • 12 लोग घायल, 7 अस्पताल में भर्ती
  • यात्रियों ने बताया, 2 से 3 मिनट तक हिलता रहा विमान Air India Flight
  • विमान की सीलिंग में भी दिखीं दरारें
  • टर्बुलेंस क्या होता है?

घटना के बाद घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता दी गई। एयर इंडिया और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Air India Flight

यह भी पढ़ें : Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

Air India Flight AI2379 टर्बुलेंस की चपेट में आई

एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान विमान अचानक तेज टर्बुलेंस में फंस गया, जिससे विमान कुछ फीट नीचे आया और लगातार तेज झटके महसूस किए गए।

पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

12 लोग घायल, 7 अस्पताल में भर्ती

घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें यात्री और केबिन क्रू के सदस्य शामिल हैं।

सभी घायलों को पहले दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। इनमें से 7 घायलों को आगे इलाज के लिए वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी की हालत गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें : Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

यात्रियों ने बताया, 2 से 3 मिनट तक हिलता रहा विमान Air India Flight

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री के अनुसार उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज झटके शुरू हुए। उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।

यात्री ने बताया कि विमान करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हिलता रहा। कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए, जबकि 15 से 20 लोगों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आईं। फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे।

विमान की सीलिंग में भी दिखीं दरारें

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में विमान की अंदरूनी सीलिंग के कुछ पैनलों में दरारें दिखाई दी हैं।

एयर इंडिया और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। तकनीकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : Bhilai News : सुपेला से सूर्या मॉल तक चला बड़ा अभियान, सड़क से हटे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और होर्डिंग पर कार्रवाई

टर्बुलेंस क्या होता है?

टर्बुलेंस वह स्थिति होती है, जब हवा की दिशा या गति अचानक बदल (Air India Flight) है। इसके कारण विमान को तेज झटके महसूस होते हैं और वह कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है।

कई बार विमान कुछ फीट नीचे भी आ जाता है, जिससे यात्रियों को ऐसा महसूस होता है कि विमान गिर रहा है। हालांकि अधिकांश मामलों में विमान पूरी तरह सुरक्षित रहता है और प्रशिक्षित पायलट स्थिति को नियंत्रित कर लेते हैं।

खबरें और भी हैं :  GPM News : कुड़कई–बरघाट सड़क को मिली नई उम्मीद, मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रखी बड़ी मांग

कृषि मंत्री नेताम ने विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर दी पौने 3 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर विधानसभा के सभी बाजारों की जल्द सुधरेगी हालत
बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में मौत मामले में भाजपा सरकार Action में, विपक्ष और परिवार के आरोप बाद पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई लोगों पर FIR दर्ज
डॉक्टर की खुदकुशी का मामला: वायरल वीडियो पर मांगे गए 5 लाख, सामाजिक बैठक में अपमान के बाद उठाया कदम..
Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की
हर 8वें दिन नए दूल्हे से रचाती थी शादी, भोपाल की ‘दुल्हन’ का कारनामा देख पुलिस भी हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?