CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा दांव – गजेंद्र, खुशवंत और राजेश को मंत्री बना साधे OBC-SC-वैश्य वोटर्स

छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा दांव – गजेंद्र, खुशवंत और राजेश को मंत्री बना साधे OBC-SC-वैश्य वोटर्स

By Newsdesk Admin
21/08/2025
Share

दिग्गजों की हुई अनदेखी

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीजेपी ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल विस्तार किया।

Contents
  • दिग्गजों की हुई अनदेखी
  • क्यों नजरअंदाज हुए दिग्गज नेता?
  • गजेंद्र यादव – OBC और बिहार कनेक्शन
  • गुरु खुशवंत साहेब – SC वोट बैंक की रणनीति
  • राजेश अग्रवाल – वैश्य समाज को संदेश

राजभवन में तीन नए विधायकों – गजेंद्र यादव (दुर्ग), गुरु खुशवंत साहेब (आरंग) और राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर) – ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टीम में अब कुल 14 मंत्री शामिल हो गए हैं।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीजेपी का यह कदम सीधा मिशन-2028 से जुड़ा हुआ है। पार्टी ने इस बार सीनियर नेताओं को किनारे कर नई पीढ़ी और जातीय समीकरणों पर फोकस किया है।

क्यों नजरअंदाज हुए दिग्गज नेता?

साय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद रखने वाले कई अनुभवी नेताओं को इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इनमें शामिल हैं –

  • पुन्नूलाल मोहिले (6 बार विधायक)
  • अमर अग्रवाल (5 बार विधायक)
  • अजय चंद्राकर (5 बार विधायक)
  • राजेश मूणत (4 बार विधायक)
  • विक्रम उसेंडी (4 बार विधायक)
  • धरमलाल कौशिक (4 बार विधायक)
  • लता उसेंडी (3 बार विधायक)

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने “पावर शिफ्ट” का संदेश दिया है और नई पीढ़ी को बढ़ाकर 2028 विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाई है।

गजेंद्र यादव – OBC और बिहार कनेक्शन

दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के बेटे हैं।

यादव समाज को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने OBC वोट बैंक साधने के साथ-साथ बिहार पर भी नज़र गड़ाई है।

बिहार की 2023 जातिगत गणना के मुताबिक यादवों की आबादी 14.26% है।

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में गजेंद्र यादव को मंत्री बनाकर भाजपा ने यह मैसेज दिया है कि पार्टी यादव समाज को राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में भागीदारी दे रही है।

गुरु खुशवंत साहेब – SC वोट बैंक की रणनीति

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं। वे संत गुरु बालदास के उत्तराधिकारी भी हैं।

2013 में बालदास के समर्थन से भाजपा को लाभ मिला था, जबकि 2018 में कांग्रेस का समर्थन करने से पार्टी को भारी नुकसान हुआ था।

खुशवंत को मंत्री बनाकर भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि 2028 के चुनाव में SC वोट बैंक को अपने पाले में रखना पार्टी की प्राथमिकता है।

राजेश अग्रवाल – वैश्य समाज को संदेश

अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस नेता टीएस. सिंहदेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

वे वैश्य (व्यापारी) समाज से आते हैं।

रायपुर सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से हटने के कारण इस वर्ग का प्रतिनिधित्व कमजोर हो गया था।

अब राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाकर भाजपा ने व्यापारी समाज को यह संदेश दिया है कि सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित है।

Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट
एशियन सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में चीन जाएगी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया हौसला…
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत
Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल
Railway Underbridge Survey : खरसिया में 66.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, अटल परिसर का लोकार्पण और नई घोषणाएँ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन
Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों…

Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज
Power transfer North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

Power transfer North Korea : किम जोंग उन…

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

Belonging : A Journey of Love : धमाके…

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर
Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का…

India Inflation Repo Rate : प्याज के दाम करीब दोगुने, अल नीनो का खतरा बढ़ा; क्या दिसंबर में फिर महंगा होगा कर्ज?

India Inflation Repo Rate : RBI रेपो रेट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?