CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 4 बीबियों वाला यह शख्स फिर शादी करने के लिए ढूंढ रहा नई पत्नी 🛑 आलरेडी दो-दो गर्लफ्रेंड भी हैं 🛑 कहा- “54 बच्चे पैदा करने की है चाहत”

4 बीबियों वाला यह शख्स फिर शादी करने के लिए ढूंढ रहा नई पत्नी 🛑 आलरेडी दो-दो गर्लफ्रेंड भी हैं 🛑 कहा- “54 बच्चे पैदा करने की है चाहत”

By Newsdesk Admin
18/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर। अक्सर शादी के बाद कई लोग यह उपदेश देते हैं कि शादी मत करना क्योंकि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसमें आपको मैनेजमेंट सीखना है, जिसमें हर पारिवारिक मेम्बर को खुश रखना है, यदि आप शादी के बाद परिवार मैनेज कर पाए तो आप सबसे अच्छे मैनेजर हैं, यदि नहीं तो आप सारी जिंदगी दूसरों से कहते रहेंगे कि शादी मत करना। अमूमन शादी न करने के पीछे कई तर्क भी दिए जाते हैं जैसे शादी से पहले आपके द्वारा परिवार में कहे शब्दो की कोई ज्यादा अहमियत नहीं होती है, शादी के बाद आपके हर शब्द का परिवार में मतलब निकाला जाता है इसलिए शादी बाद ज्यादातर चुप रहकर दूसरों की बाते सुनने की आदत डालें। मतलब इधर से सुनो उधर से निकाल दो, शादी करो अच्छी बात है जिसके पास दिमाग है उसके लिए शादी ठीक नहीं है, अगर नहीं है तो शादी आपकी औकात दिखाती है- ऐसी सैकड़ों कहावती ज्ञान भी शादी को लेकर अक्सर सुनने को मिलते हैं। लोग यह भी कहते आ रहे हैं कि बगैर मूछ के आदमी और बगैर पूछ के बैल की कोई कीमत नहीं होती बैसे ही बिना शादी के आदमी की….? खैर अब हम बात कर रहे हैं उस शख्स की जिसकी चार-चार पत्नियां और दो गर्लफ्रेंड हैं और 54 बच्चों का पिता बनने का उसका स्वप्न अब सार्वजनिक हो चुका है्। यही नहीं, शख्स का कहना है कि वह जल्द एक और शादी करने की तैयारी में है।

एक टीवी शो में भाग लेने के दौरान इस शख्स ने कहा था कि उसे महिलाएं बहुत पसंद हैं।आपको बता दें कि एक ऐसे देश में जहां बहुविवाह गैरकानूनी है, चार बीवियों और दो गर्लफ्रेंड वाले एक शख्स ने 54 बच्चे पैदा करने का टारगेट रखा है। शख्स का कहना है कि वह ‘विवाह का देवता’ बनना चाहता है।

जी हां, यहां बात हो रही है 36 वर्षीय रयुता वतनबे (Ryuta Watanabe) की, जो जापान के उत्तरी होक्काइडो प्रांत में रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रयुता बेरोजगार हैं और पिछले 10 सालों से काम नहीं कर रहे हैं, वह अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की कमाई पर गुजारा कर रहे हैं।

जापानी वेबसाइट शुएशा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार रयुता के पहले से ही 10 बच्चे हैं। वहीं पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं और तीसरी से हाल ही में एक बच्चा हुआ है। वह अपनी तीन पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रह रहे हैं जबकि 24 साल की चौथी पत्नी उनसे अलग रहती है। रयुता की भूमिका हाउस हसबैंड की है। वह घर का सारा काम, खाना बनाना और बच्चों की देखभाल करते हैं।

उन्होंने बताया कि घर का महीने का खर्च लगभग 914,000 येन (यानि 55 हजार रुपये से अधिक) है, जो उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के बीच बंट जाता है। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दोनों गर्लफ्रेंड्स मिली थीं, चौथी पत्नी से अलगाव के बाद रयुतो अब नई पत्नी की तलाश में हैं।

जापानी टीवी शो अबेमा प्राइम में भाग लेते हुए रयुते ने कहा कि मुझे महिलाएं बहुत पसंद हैं, जब तक हम एक-दूसरे से समान रूप से प्यार करते रहेंगे तब तक कोई समस्या नहीं होगी।

अब आइए जानते हैं कि यह बेरोजगार पति आखिर सबसे अधिक बच्चों का पिता क्यों बनना चाहता है‌?

रयुता का कहना है कि वह जापान में सबसे अधिक बच्चों का 182 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर तथाकथित God of Marriage का टाइटल हासिल करना चाहते हैं। रिकॉर्ड्स के अनुसार जापानी शासक तोकुगावा इनेरी की 1841 में मृत्यु हुई थी। उन्होंने अपने शासनकाल में 27 औरतों से 53 बच्चों को जन्म दिया था। शख्स का कहना है कि अगर उसने 54 बच्चे पैदा कर लिए तो उसका नाम भी इतिहास में दर्ज हो जाएगा, इसलिए वह अब नई पत्नियों की तलाश में हैं।

Elephant Attacks Jharkhand : हाथियों ने कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं बस और कार, पांच कार सवारों को हाथियों ने सड़क पर घेरा
Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार
जादू-टोना, लूटपाट और पारिवारिक विवाद…बिहार में 24 घंटे में 9 हत्याओं से सनसनी
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज से हटा बैन, ICC ने लिया बड़ा फैसला, लगा था ये गंभीर आरोप
Raigarh Power Cut Today: खुले तार हटाने का काम तेज, 11 इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

कांग्रेस छात्र नेता पर गंभीर आरोप: नशीली ड्रिंक देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

21/07/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दक्षिण एशिया में ‘न्यूक्लियर अनहोनी’ की आशंका… फिर 3 देशों की राजधानियों में घनघनाने लगीं फोन की घंटियां, IND-PAK के बीच कैसे हुआ सीजफायर..?

11/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में

01/12/2024
देश-दुनिया

Sitamarhi Snake Bite News : सपने के भरोसे सांप को दूध पिलाने पहुंचा युवक, डसने पर जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?