CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित

Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada News) जिले के गीदम प्रदाय केंद्र में गंभीर लापरवाही के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में चावल की गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद कनिष्ठ तकनीकी सहायक इराद टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नवा रायपुर स्थित मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को जिले के एरिया ऑफिसर द्वारा संचालनालय खाद्य के खाद्य निरीक्षक के साथ गीदम प्रदाय केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इसके बाद 5 जनवरी 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान गोदाम क्रमांक 6 और 7 में भौतिक रूप से पाए गए 20 स्टेकों में से 18 स्टेकों के चावल के सैंपल में जांले के लट्ठे पाए गए, जिससे यह चावल उचित मूल्य दुकानों तक परिवहन योग्य नहीं पाया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी स्टेकों के लॉट का उपार्जन इराद टोप्पो, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, मूल पदस्थापना जिला जगदलपुर एवं अतिरिक्त प्रभार जिला दंतेवाड़ा द्वारा किया गया था। इससे स्पष्ट हुआ कि उनके द्वारा मानक स्तर का चावल उपार्जित नहीं किया गया और उन्होंने अपने पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया।

कॉरपोरेशन ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता और आदेशों की अवहेलना मानते हुए इराद टोप्पो को निलंबित (Dantewada News) कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला कार्यालय कोण्डागांव निर्धारित किया गया है। साथ ही, निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इस कार्रवाई के बाद खाद्य आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Knife Threat Incident Bhilai : चन्द्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर दहशत, चाकू लहराते युवक को पुलिस ने मौके पर दबोचा
छत्तीसगढ़ के 43 नगर पालिकाओं में प्रॉपर्टी टैक्स अब ऑनलाइन जमा होगा
प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी
Sai Temple Theft : साईं मंदिर चोरी के तीन महीने बाद भी सुराग नहीं, रात की वारदात ने अब तक बढ़ा रखी है बेचैनी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली और समृद्धि (Nuakhai…

DNA Report Murder Case
DNA Report Murder Case : DNA रिपोर्ट से खुला अंधे कत्ल का राज, सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हत्या के एक मामले को…

Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल
Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन (CEC Controversy) के बाद दिल्ली में सियासी तनाव बढ़ गया है।
CEC Controversy : सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

Illegal Teak Wood
Illegal Teak Wood : पूर्व सरपंच के घर से 31 नग अवैध सागौन लकड़ी बरामद, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?