CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur EV Plant Closed  : नवा रायपुर का पहला बिजली चालित वाहन प्लांट बंद, कलपुर्जों की आपूर्ति ठप होने से रुका उत्पादन

Raipur EV Plant Closed  : नवा रायपुर का पहला बिजली चालित वाहन प्लांट बंद, कलपुर्जों की आपूर्ति ठप होने से रुका उत्पादन

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 मई : नवा रायपुर स्थित प्रदेश का पहला बिजली चालित वाहन (ईवी) निर्माण प्लांट (Raipur EV Plant Closed) पिछले छह महीनों से बंद पड़ा है। इस प्लांट में बिजली चालित स्कूटर, ई-रिक्शा और ई-साइकिल का निर्माण किया जाता था, लेकिन जरूरी कलपुर्जों की आपूर्ति बंद होने के कारण उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। इससे प्रदेश में बिजली चालित वाहन निर्माण के क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है।

Contents
  • हर महीने बन रहे थे 300 से ज्यादा वाहन
  • 300 से ज्यादा कलपुर्जे बाहर से आते थे (Raipur EV Plant Closed)
  • इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में निवेश की बड़ी संभावना

हर महीने बन रहे थे 300 से ज्यादा वाहन

नवा रायपुर सेक्टर-22 स्थित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में यह प्लांट (Raipur EV Plant Closed) निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। यहां प्रतिदिन 10 से 20 बिजली चालित वाहन तैयार किए जाते थे और मासिक उत्पादन 300 से 400 वाहनों तक पहुंच गया था। इन वाहनों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक की जा रही थी। इस प्लांट के माध्यम से करीब 150 से 200 स्थानीय युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ था, लेकिन काम बंद होने के बाद कई कर्मचारी दूसरे राज्यों और कंपनियों में काम तलाशने को मजबूर हो गए हैं।

300 से ज्यादा कलपुर्जे बाहर से आते थे (Raipur EV Plant Closed)

जानकारी के अनुसार, इन वाहनों के निर्माण में उपयोग होने वाले 300 से ज्यादा आवश्यक कलपुर्जे दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से मंगाए जाते थे। पिछले कुछ महीनों से इन बाहरी राज्यों से होने वाली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिसके कारण अंततः उत्पादन रोकना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि राज्य में ही इन वाहनों से जुड़े पुर्जों का निर्माण शुरू हो जाए, तो भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार भी लगातार बिजली चालित वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है और विभिन्न शासकीय विभागों को भी पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में निवेश की बड़ी संभावना

प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक (Raipur EV Plant Closed) और बिजली उपकरण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया गया है। करीब 28 हेक्टेयर क्षेत्र में बने इस क्लस्टर में उद्योगों को जमीन, किराए पर स्थान और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अनुसार, इस क्लस्टर में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। औद्योगिक अधिकारियों का कहना है कि प्लांट बंद होने के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और प्रदेश में वाहन निर्माण को फिर से गति देने के प्रयास किए जाएंगे।

 

 

Chhattisgarh Maoist Encounter : छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी दो कुख्यात माओवादी मुठभेड़ में ढेर
TET Promotion Case Chhattisgarh : पदोन्नति में टीईटी अनिवार्यता पर हाई कोर्ट की सख्ती, शासन को नोटिस
Raipur Drug Syndicate Case : ड्रग्स सिंडिकेट की मनी ट्रेल की जांच तेज, ईडी को सौंपे गए केस के अहम दस्तावेज
CREDA Action News : लापरवाहों पर गिरी गाज! क्रेडा सीईओ का औचक निरीक्षण, लीकेज मिलने पर उप अभियंता बर्खास्त
Khallari Ropeway Accident 2026: रोपवे हादसे ने छीनी नई दुल्हन की जिंदगी, घायल पति नहीं दे पाया अंतिम विदाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?