CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत: गला दबाने और 35 जख्मों के निशान पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य से मांगा जवाब..

जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत: गला दबाने और 35 जख्मों के निशान पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य से मांगा जवाब..

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून |

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए इसे हिरासत में मौत का मामला मानते हुए राज्य शासन से दो हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई जून के अंतिम सप्ताह में होगी।

जनहित याचिका में बताया गया है कि पीएम रिपोर्ट में गला दबाने और मृतक के शरीर पर 35 जख्मों के निशान का जिक्र है। दरअसल, 12 अगस्त 2024 को महासमुंद जिले के ग्राम पिपरौद के रहने वाले नीरज भोई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था।

जेल ले जाते समय उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया तब उनके शरीर में किसी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। हालांकि, उसे अवसादग्रस्त (डिप्रेशन) और शराब का आदी बताया गया था। इस बीच 15 अगस्त की सुबह नीरज को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

जेल में असामान्य व्यवहार पर इलाज का दावा

इधर, जेल के डॉक्टर संजय दवे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह नशे के कारण जेल में असामान्य व्यवहार करने लगा था, जिसके चलते उसे जेल अस्पताल में दवा दी गई, पर कोई लाभ नहीं हुआ। 15 अगस्त की सुबह नीरज को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जेल में प्रताड़ना देने का आरोप, कार्रवाई और मुआवजे की मांग

बंदी की मौत को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें बताया गया कि बंदी के मेडिकल परीक्षण में डिप्रेशन और क्रोनिक एल्कोहलिक का मरीज है। नशे का आदि होने के कारण दूसरे दिन से वह असामान्य व्यवहार करने लगा था। अन्य कैदियों पर थूकने और काटने लगा था।

जिसके बाद मानसिक रोगी बताकर उसे लोहे के गेट से बांधकर खुले में छोड़ दिया गया। उसका इलाज कराने के बजाय शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी गई, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

जेल के डॉक्टर के मुताबिक, विड्राल सिम्पटम्स होने से यह सब करने लगा था। याचिका में बताया गया है कि उसे जेल में यातना दी गई।

पीएम रिपोर्ट में गला दबाने और 35 जख्मों के निशान बताए

शुरुआत में इसे नशा छोड़ने के लक्षणों (विड्राल सिम्पटम्स) से हुई मौत बताया गया, लेकिन बाद में शिकायतों के आधार पर जब मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई गई। तब पता 17 अगस्त 2024 को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया।

मेडिकल टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज की मौत गला दबाने से हुई थी और उसके शरीर पर 35 जख्मों के निशान थे, जिनमें से 8 आंतरिक थीं और घातक साबित हुईं। यह भी स्पष्ट हुआ कि 12 अगस्त को गिरफ्तारी के वक्त उसके शरीर पर कोई चोट नहीं थी।

Interstate Mobile Tower Battery Theft: कोंडागांव में मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
Rainwater Harvesting : रेन वाटर हार्वेस्टिंग नियम तोड़ने पर 164 भवन स्वामियों की FDR समेत 46 लाख राजसात
महिला ने ससुरालवालों के साथ पति को लाठी-डंडों से पीटा:मंगलसूत्र को लेकर हुआ विवाद; पति का आरोप- घर आने से रोकती है पत्नी
Religiouseligious Freedom Case : गांवों में ईसाइयों पर प्रवेश रोक का बवंडर…! हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
Tragic road accident in Korba : दशगात्र में जा रहे दंपती की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Butterfly : 201 प्रजातियों में से चुनी जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, तीन नाम अंतिम सूची में
Chhattisgarh State Butterfly : 201 प्रजातियों में से चुनी जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, तीन नाम अंतिम सूची में

छत्तीसगढ़ को जल्द अपनी पहली राजकीय तितली मिल…

Raipur Women International Cricket : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे महिला इंटरनेशनल मैच
Raipur Women International Cricket : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे महिला इंटरनेशनल मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…

Linesh Sahu Death Case : लिनेश साहू मौत मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, धर्मांतरण के दबाव का भी था आरोप
Linesh Sahu Death Case : लिनेश साहू मौत मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, धर्मांतरण के दबाव का भी था आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी में लिनेश साहू की मौत…

Chhattisgarh Naxal Cases Withdrawal : 5 नवंबर तक राज्य स्तरीय बैठक, नक्सल प्रकरणों की वापसी और पुनर्वास में आएगी तेजी
Chhattisgarh Naxal Cases Withdrawal : 5 नवंबर तक राज्य स्तरीय बैठक, नक्सल प्रकरणों की वापसी और पुनर्वास में आएगी तेजी

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रकरणों की वापसी की प्रक्रिया…

Navratri Traffic
Navratri Traffic :  नवरात्रि में दंतेवाड़ा की सड़कों पर रहेगी सख्ती, 200 जवान संभालेंगे ट्रैफिक

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?