CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव

दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव

By Newsdesk Admin
08/07/2024
Share
Oplus_131072

कहा – छत्तीसगढ़ से बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।विधायक रिकेश सेन ने बताया कि दुर्ग से हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ किये जाने से हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य के साथ ही बद्रीनाथ तीर्थ से भी जुड़ जाएगा। बद्रीनाथ धाम, चारों धाम में से एक मुख्य धाम है इसलिए छत्तीसगढ़ के हिंदू समाज के तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करना बेहतर होगा।

आपको बता दें कि विगत दिनों वैशाली नगर की जन कल्याण समिति ने भी विधायक रिकेश सेन को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। समिति ने सुझाव दिया कि अगर हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा फिलहाल संभव न हो तो दुर्ग कानपुर बेतवा एक्सप्रेस का विस्तार कर उसे हरिद्वार तक चलाया जा सकता है।‌ अस्थाई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेन क्रमांक 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस में बिलासपुर से 3 दिन बुधवार, गुरुवार और शनिवार एक कोच या बोगी हरिद्वार के लिए लगा दिया जाए तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर निकाल कर उज्जैन-देहरादून या इंदौर-देहरादून से जोड़ दिया जाए तो भी कुछ हद तक तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी तरह वापसी यात्रा के लिए ट्रेन क्रमांक 14310 में मंगलवार, बुधवार, और शनिवार एक कोच बिलासपुर के लिए लगा दिया जावे और इस कोच को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर निकाल कर ट्रेन क्रमांक 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस में जोड़ दिया जाए। इस व्यवस्था से भी दुर्ग भिलाई छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 31 जुलाई तक टला फैसला, NIA कोर्ट ने HC से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘सत्यमेव जयते’
BSP employee duped of Rs 38 lakh : मोटे रिटर्न का झांसा देकर एजेंट ने ऐंठी रकम
सस्पेंड IAS रानू साहू को नहीं मिली जमानत:कोयला घोटाला और आय से अधिक संपत्ति केस, ACB-EOW की गिरफ्तारी से बचने लगाई थी दो अर्जी
देश में कहां है डायबिटीज और बल्ड प्रेशर की दवाओं की कमी, सामने आई रिपोर्ट
रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार, बस्तर संभाग में अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?