CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

By Newsdesk Admin
15/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित (Raigarh Scheduled Power Cut) रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे के लिए शहर के 30 से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि यह शटडाउन नियमित रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए लिया जा रहा है, ताकि आगे बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु रखा जा सके।

यह असर 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा सब-स्टेशन से जुड़े कुछ फीडरों पर पड़ेगा। 11 केवी कलेक्टरेट फीडर के अंतर्गत तहसील कार्यालय, चक्रधर नगर थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स ऑफिस, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फार्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

वहीं 11 केवी केलोबिहार फीडर से जुड़े केलोबिहार, चंद्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली (Raigarh Scheduled Power Cut) बंद रहेगी। इसके अलावा पंजरी प्लांट फीडर के अंतर्गत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट इलाके भी प्रभावित होंगे।

सीटी-4 और सीटी-5 फीडर से जुड़े कई रिहायशी और संस्थागत क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी। इनमें गुलाब गार्डन के पास जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर, सूर्य विहार कॉलोनी, टीवी टावर रोड, जिला पंचायत, दीनदयाल पुरम कॉलोनी और गांधीनगर गैस गोदाम क्षेत्र शामिल (Raigarh Scheduled Power Cut) हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई सामान्य करने की बात कही गई है।

Train Cancelled Chhattisgarh: रेल यात्रियों पर असर, रायपुर–विशाखापट्टनम सहित 4 पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से बंद
Achanakmar Tiger Reserve : अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Free Coaching : हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर, 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट-जेईई कोचिंग
BSP Scrap Theft Case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के लॉकर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और गहने बरामद
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?