CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तबादला ब्रेकिंग: 29 IAS अफसरों के तबादले, बिजली कंपनी के CMD को भी बदला, देखिए कौन से अफसर किए गए इधर-उधर

तबादला ब्रेकिंग: 29 IAS अफसरों के तबादले, बिजली कंपनी के CMD को भी बदला, देखिए कौन से अफसर किए गए इधर-उधर

By Newsdesk Admin
10/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। मध्यप्रदेश सरकार ने 29 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं। आपको बता दें कि 3 अलग-अलग आदेशों में 11 जिलों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के खाली पदों पर आईएएस पदस्थ किए गए हैं वहीं एक अन्य आदेश में 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। इनके आलावा जिलों में सहायक कलेक्टरों की पदस्थापना भी की गई है।

गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश के इंदौर में बैठक लेने के 24 घंटे बाद सीएम ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीएमडी को बदल दिया है। यहां पदस्थ पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अमित तोमर का तबादला कर दिया है। तोमर को अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है। वे लंबे समय से इंदौर में पदस्थ रहे हैं। तोमर के स्थान पर अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर रजनी सिंह को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सीईओ पद से हटाए जाने के करीब तीन महीने बाद गृह विभाग के उपसचिव बनाए गए संदीप केरकेट्टा को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया है। इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से जारी आदेश में 11 जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर आईएएस अफसरों की पदस्थापना की गई है। जिन जिलों में सीईओ पदस्थ किए गए हैं, उनमें मंदसौर, धार, खंडवा, शिवपुरी, बालाघाट, डिंडौरी, सीधी, अलीराजपुर, सागर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिले शामिल हैं।

सागर में पदस्थ सीईओ जिला पंचायत पीसी शर्मा पंचायत और ग्रामीण विकास कैडर के अफसर हैं। उनके स्थान पर आईएएस की पोस्टिंग सागर में की गई है। अभी शर्मा की नवीन पदस्थापना किया जाना बाकी है। इसी तरह बालाघाट के सीईओ जिला पंचायत डीसी रणदा भी ग्रामीण विकास सेवा के अफसर हैं, उनकी भी सेवाएं ग्रामीण विकास विभाग को वापस लौटाई गई हैं। जारी आदेश में सचिव किसान कल्याण और आईजी पंजीयन व मुद्रांक एम सेलवेंद्रन को सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक का सचिव बनाया गया है। अभी इस पद पर जीवी रश्मि पदस्थ हैं। जीवी रश्मि अभी जीएडी कार्मिक के सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

6 दशक पुराना आयकर कानून होगा खत्म! संसद में पेश होगा नया टैक्स बिल 2025 – टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत
Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”
पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा
NDA Cadets Support: साथियों ने निभाई ऐसी जिम्मेदारी, जिसने एक परिवार को फिर खड़ा कर दिया
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?