CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग

The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन में टला बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। ​बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई. घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. (The coupling suddenly broke)

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास अनूपपुर की ओर जा रही इस मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई. इसके चलते इंजन से जुड़े लगभग 25 डिब्बे अलग होकर पीछे छूट गए. हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ के कारण तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए गए. अगर लोको पायलट की नजर समय पर नहीं पड़ती, तो एक बड़े हादसे की संभावना थी.

​तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि कैसे मालगाड़ी दो भागों में पटरी पर खड़ी है और रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा गया. (The coupling suddenly broke)
​
​रेलवे अधिकारियों का कहना है कि –

कपलिंग टूटने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल, मरम्मत के बाद मालगाड़ी को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है और इस रूट पर रेल परिचालन सामान्य है.

Uzbekistan Women Deportation Case : लौटेंगी दो महिलाएं, प्रत्यावर्तन पर हाईकोर्ट की मुहर
Amit Shah on Naxal Surrender: युद्धविराम नहीं, हथियार डालो तो रेड कार्पेट तैयार
हाईवे किनारे ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों से बढ़े हादसे, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त
By Election 2025 : चुनाव आयोग ने देश भर की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी की
तहव्वुर राणा से आज बस 3 घंटे पूछताछ, ज्यादातर सवालों पर एक ही जवाब- याद नहीं, पता नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?