सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन सीमांकन को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। (Bilaspur Congress Protest)
यह भी पढ़ें : जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ात से सीमांकन, कारोबारी नरेंद्र मोटवानी समेत 4 पर FIR; मां-बेटे के अपहरण का आरोप…
खेत में होने के बावजूद सीमांकन कराने का दावा : Bilaspur Congress Protest
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के दबाव में प्रशासन जमीन का सीमांकन कर रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वे पिछले तीन साल से प्रताड़ना झेल रहे हैं। उनका दावा है कि खेत में धान की फसल खड़ी होने के बावजूद सीमांकन की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : दुर्ग राजस्व विभाग का मामला : सीमांकन और रकबा बैठाने के नाम पर सौदेबाजी का आरोप

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
वहीं, इस मामले (Bilaspur Congress Protest) में विधायक सुशांत शुक्ला ने धनंजय सिंह ठाकुर को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है और प्रशासन की कार्रवाई को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : भूमाफिया से लेकर अधिकारी भी जाएंगे जेल, सरकारी जमीन अतिक्रमण पर मंत्री की सख्त टिप्पणी
जमीन सीमांकन विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने : Bilaspur Congress Protest
फिलहाल, जमीन सीमांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। इस पूरे विवाद में दोनों पक्षों के आरोपों के बीच जमीन से जुड़े दस्तावेज और प्रशासनिक कार्रवाई अहम होंगे।
यह भी पढ़ें : BSF जवान की पत्नी जमीन के पट्टे के लिए लगा रही दफ्तरों के चक्कर, स्वतंत्रता सेनानी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत
ख़बरें और भी हैं :PM Housing : आवास निर्माण पर फिर लगी रोक, परेशान हितग्राही बोला, सीमांकन कराइए या आवास ही निरस्त कर दीजिए


