CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में शासकीय नाला को पाट कर जमीन कब्जा, कॉलोनाईजर की कंप्लेन बाद निगम में 3 घंटे चली बैठक, होगा केडिया नाला का सीमांकन

भिलाई में शासकीय नाला को पाट कर जमीन कब्जा, कॉलोनाईजर की कंप्लेन बाद निगम में 3 घंटे चली बैठक, होगा केडिया नाला का सीमांकन

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

🟥 वंदे मातरम् बिल्डर्स एंड श्री राम डेवल्पर्स एंड इन्फ्रा सहित अनेक लोगों की लिखित शिकायत

🟦 अपना अपना प्लाट एरिया बढ़ाने रातों रात मिट्टी पाट बदल दिया गया मूल स्वरूप, अब होगी जांच

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। कुम्हारी से औद्योगिक क्षेत्र 32 एकड़, हाऊसिंग बोर्ड, कैलाश नगर से कोहका होते हुए कोसा नगर में मिलने वाला केडिया नाला हाउसिंग बोर्ड और कैलाश नगर के बीच बुरी तरह अतिक्रमण का शिकार हो गया है।

हालांकि समय समय पर इस नाले के मूल स्वरूप को बदल अपने अपने कब्जे का दायरा बढ़ाने की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं मगर कैलाश नगर क्षेत्र में एक बिल्डर के अतिक्रमण से समीपस्थ लोगों का आक्रोश बढ़ा नतीजतन बहुत से लोग लामबंद हो नाला को कब्जामुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

कई शिकायतों के बाद भिलाई नगर निगम अब कड़े फैसले लेगा। सोमवार को निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में लगभग 3 घंटे हुई बैठक में इस शासकीय नाला के सीमांकन का निर्णय लिया गया है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और निगम कमिश्नर तक इस नाला पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। जिनमें नाला के मूल स्वरूप और वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए अतिक्रमण क्षेत्र को स्पष्ट किया गया है।

शिकायतों में यह भी बात सामने आई है कि कई स्थानों पर नाला को रातों रात मन मुताबिक अगल-बगल हटाते हुए कुछ रसूखदार अपना प्लाट एरिया बढ़ाते रहे हैं। इस बीच नाले के ले-आउट के विपरीत एक बिल्डर भी बड़ा कब्जा कर चुका है। इस तरह मनमुताबिक लोग लगातार नाला को पाट कर उसके मूल स्वरूप को बदल अतिक्रमण कर चुके हैं। 

आपको बता दें कि शिकायत अनुसार श्रीराम हाईट्स कैलाश नगर भिलाई के कॉलोनाईजर वंदे मातरम् बिल्डर्स एंड श्री राम डेवल्पर्स एंड इन्फ्रा द्वारा नाले की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है।

इस अवैध निर्माण को तोड़ने निगम में हस्ताक्षरित मांग की गई है। आरोप है कि कॉलोनाईजर द्वारा शासकीय नाले को पाट कर भूमि पर अतिक्रमण करते हुये ले-आउट के विपरीत कब्जा कर निर्माण किया जा रहा हैं और नाले की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि नाला को पाट कर कई स्थानों पर संकरा कर दिया गया है जिससे बरसात में कब्जे की वजह से चौड़ाई कम होने के कारण आस पास के रहवासियों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। शिकायत में बताया गया है कि नाला पर बिल्डर के अतिक्रमण बाद आगामी बरसात में हालात और भी बद्तर होंगे।

स्थानीय लोगों द्वारा विधायक रिकेश सेन और निगम कमिश्नर से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण से नाला को मुक्त कराने की मांग किए जाने पर इस शासकीय नाला के सीमांकन का निर्णय लिया गया है ताकि अतिक्रमण हटा कर नाला को मूल स्वरूप में लाते हुए इसे व्यवस्थित किया जा सके। अतिक्रमण के कारण ही इस नाला की साफ सफाई में भी दिक्कत होती थी।

SP की फर्जी आईडी बनाकर ₹2.5 करोड़ की ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार…
Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
The incidents raised concerns : दुर्ग की दो अलग-अलग घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी
Chhath Puja Durg Police : छठ पर्व पर दुर्ग पुलिस की बड़ी तैयारी — श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए घाटों का सघन निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

SIMS Hospital Traffic
SIMS Hospital Traffic : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधार की तैयारी, प्रशासन ने बनाई नई कार्ययोजना

SIMS Hospital Traffic :प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल परिसर…

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?