CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग राजस्व विभाग का मामला : सीमांकन और रकबा बैठाने के नाम पर सौदेबाजी का आरोप

दुर्ग राजस्व विभाग का मामला : सीमांकन और रकबा बैठाने के नाम पर सौदेबाजी का आरोप

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजस्व विभाग के भीतर जमीन के सीमांकन (Demarcating) और रकबा बैठाने के नाम पर बड़े पैमाने पर सौदेबाजी का गंभीर मामला सामने आया है। (Durg Revenue Department case)

Contents
  • क्या है पूरा मामला और खसरा नंबर 80/3 का विवाद?
  • सड़क की जमीन का विवाद : Durg Revenue Department case
  • Durg Revenue Department case : राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल..!
  • RI पर 25 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप : Durg Revenue Department case
  • शिकायत में शासन-प्रशासन से यह मांगें
Durg Revenue Department case

पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर और शिकायतकर्ता रजत सुराना ने एक प्रेस नोट जारी कर राजस्व निरीक्षक विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का दावा है कि विवादित मामलों को जान बूझकर पेचीदा बनाकर चहेते लोगों की ‘टीम फॉर्मेशन’ की जाती है और फिर मनमुताबिक फैसले के लिए लाखों रुपये की डिमांड की जाती है।

विवादित मामलों को जान बूझकर पेचीदा बनाकर चहेते लोगों की 'टीम फॉर्मेशन' की जाती है और फिर मनमुताबिक फैसले के लिए लाखों रुपये की डिमांड की जाती है।

क्या है पूरा मामला और खसरा नंबर 80/3 का विवाद?

शिकायतकर्ता रजत सुराना के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2005 में पवन अग्रवाल नामक व्यक्ति से खसरा नंबर 80/3 की कुल 0.417 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। इसी खसरे से वर्ष 1994 से 2005 के बीच करीब 11 अन्य लोगों ने भी जमीनें खरीदीं।

11 वर्ष में 11 लोगों ने खरीदी जमीन, रोड-रास्ता को लेकर विवाद

सड़क की जमीन का विवाद : Durg Revenue Department case

इन भूमियों के बीच आवागमन के लिए विक्रेता पवन अग्रवाल द्वारा 30 फीट और 60 फीट चौड़ी सड़कें छोड़ी गई थीं, जो आज भी मौके पर मौजूद हैं लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में यह सड़क-रास्ता आज भी पवन अग्रवाल के मूल खसरा नंबर 80/3 में ही दर्ज है।

Durg Revenue Department case
Durg Revenue Department case

Durg Revenue Department case : राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल..!

आरोप है कि पवन अग्रवाल के पुत्र निलेश अग्रवाल, जो वर्तमान में वार्ड क्रमांक 06 से पार्षद और नगर निगम में MIC सदस्य हैं, अपने राजनीतिक प्रभाव और पैसे के दम पर उक्त सड़क-रास्ते की भूमि को शिकायतकर्ता की भूमि (खसरा नंबर 80/352) में जबरन समायोजित (बैठाने) कराने का प्रयास कर रहे हैं।

RI पर 25 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप : Durg Revenue Department case

रजत सुराना (शिकायतकर्ता) का आरोप है कि RI विजय शर्मा द्वारा उनसे मामले को रफा-दफा करने और पक्ष में काम करने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब उन्होंने मना किया तो स्पष्ट कहा कि ‘काम उसी के फेवर में होगा जो पैसे देगा’।

यही नहीं, रजत की आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लेने या रिसीविंग देने से भी लगातार इनकार किया गया।

इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता ने मिलीभगत का एक बड़ा सबूत पेश करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 14 मई को कुछ लोगों ने मिलीभगत कर मीटिंग की और 15 मई को ही उक्त जमीन के सीमांकन की तारीख तय थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि सारे प्रामाणिक दस्तावेज सौंपने के बावजूद रात के अंधेरे में हुई यह मीटिंग पूरी तरह से पक्षपात और मिलीभगत को उजागर करती है।

शिकायत में शासन-प्रशासन से यह मांगें

शिकायतकर्ता रजत सुराना ने इस मामले की लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से दुर्ग जिले में पिछले वर्षों में हुए सभी विवादित सीमांकन एवं रकबा बैठाने के मामलों की पुनः निष्पक्ष जांच कराने, RI विजय शर्मा को तत्काल इस प्रकरण से पृथक करने, वर्तमान सीमांकन प्रक्रिया पर तत्काल रोक, RI विजय शर्मा की कॉल डिटेल (CDR) और कॉल रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच, खसरा नंबर 80/3 की बचत भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में पृथक रूप से ‘सड़क-रास्ता’ घोषित करने की मांग की है।

रजत सुराना ने जिले के अन्य पीड़ित भू-स्वामियों से भी अपील की है कि यदि वे भी इस प्रकार के भ्रष्टाचार का शिकार हुए हैं, तो वे दस्तावेजों के साथ उनसे संपर्क करें ताकि इसका पर्दाफाश किया जा सके।

इस मामले के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि दुर्ग जिला प्रशासन और राजस्व के उच्च अधिकारी इस पर क्या ठोस कार्रवाई करते हैं?

UPSC (CSE) मेन्स Result : 2 हजार 845 कैंडिडेट हुए पास, 13 दिसंबर से भरना होगा (DAF) डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, 19 दिसंबर लास्ट डेट
छत्तीसगढ़ – 5 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति पत्नी हुए तैयार, मेडिकल कॉलेज को 15 दिनों में परिवाद समिति का गठन कर जांच करने का महिला आयोग ने दिया आदेश
बीजापुर में नक्सलियों की बर्बरता: कांग्रेस कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हत्या, 6 महीने पहले भाई को भी मारा था..
Big Break : डकैती मामले में एक-एक लाख के 4 ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ के गहने और अत्याधुनिक हथियार, पूछताछ जारी
दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?