सीजी भास्कर, 17 अगस्त। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त (Illegal Liquor) की है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतरा रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान शराब के साथ उसे बनाने और रखने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया।
पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब का कारोबार सामने आ रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाई और एक के बाद एक कई स्थानों पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें : Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा

ऑपरेशन आघात के तहत चार जगह दबिश Illegal Liquor
पुलिस के मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर, कुरमापाली और कलमी में कार्रवाई की गई। ग्राम धनागर में कन्हैया लाल सारथी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
वहीं कुरमापाली में पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब जब्त की। ग्राम कलमी में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 140 लीटर और 135 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
395 लीटर महुआ शराब जब्त
चार अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल 395 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। शराब की बड़ी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब बनाने और उसे स्टोर करने में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी जब्त किया है। बरामद सामान में गैस सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक के डिब्बे, जरिकेन और बाल्टियां समेत अन्य सामग्री शामिल है।
छह आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से तैयार कर रहे थे और इसे किन इलाकों में खपाया जाना था।
पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। बरामद शराब और अन्य सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और अन्य के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतरा रोड क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। आने वाले दिनों में भी ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।
खबरें और भी हैं : College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका



