CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। बिलासपुर में फिल्मी स्टाइल में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने युवक के गले पर चाकू अड़ाकर उसका अपहरण किया। इसके बाद उसे जंगल ले जाकर गांजे के साथ उसकी फोटो खींची। (Bilaspur Kidnapping Case)

Contents
  • गांजा के साथ फोटो खींचकर फंसाने की धमकी : Bilaspur Kidnapping Case
  • रिश्तेदार पुलिस के साथ लोकेशन पर पहुंचे
  • लोकेशन बदलते ही पुलिस ने दबोचा : Bilaspur Kidnapping Case

आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्तेदारों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई के चलते गिरोह के सरगना और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, कलमीटार के भेलवापारा निवासी घनश्याम पाटले (21) बुधवार दोपहर अपने घर के आंगन में था। इसी दौरान रतनपुर के इशांत सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथी वहां पहुंचे।

उन्होंने काम का बहाना बनाकर घनश्याम को घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर उसे कोरबा-भांवर के घने जंगल में ले गए।

गांजा के साथ फोटो खींचकर फंसाने की धमकी : Bilaspur Kidnapping Case

जंगल ले जाने के बाद आरोपियों ने एक कागज पर गांजा फैलाकर घनश्याम के साथ उसकी फोटो खींची। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी मां को फोन करवाया।

डर के कारण घनश्याम ने मां से कहा कि वह पाली थाने में गांजे के साथ पकड़ा गया है और मामला रफा-दफा कराने के लिए 50 हजार रुपए की जरूरत है।

रिश्तेदार पुलिस के साथ लोकेशन पर पहुंचे

आरोपियों ने पहले पैसे लेकर आने के लिए महामाया मंदिर बाईपास स्थित बादल महल के पास बुलाया, लेकिन बाद में बार-बार लोकेशन बदलते रहे। आखिर में उन्होंने रतनपुर हेलीपैड के पास आने को कहा।

इस बीच पीड़ित के जीजा शैलेंद्र कुमार को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी विष्णु यादव सिविल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लोकेशन बदलते ही पुलिस ने दबोचा : Bilaspur Kidnapping Case

फिरौती की रकम लेने के लिए आरोपियों की ओर से लगातार लोकेशन बदलने पर रतनपुर पुलिस सादे कपड़ों में उनका पीछा करती रही। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने इशांत सारथी (18) और एक नाबालिग को पकड़ लिया।

वहीं सोम रजक और यश नामक आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार इशांत सारथी को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

दुर्ग जेल संदर्शकों का मनोनयन शासन द्वारा, कलेक्टोरेट से किसी जेल संदर्शक का नहीं हुआ है मनोनयन
Dispute with BJP leader : सुशासन तिहार में BJP नेता से बहस पड़ी भारी, जनपद CEO रूपेश पांडे निलंबित
भिलाई के समाजसेवी डॉ मिथिला शरण द्विवेदी नहीं रहे, मंगलवार को रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
Oh…..my….God….रेल पटरी पर रील बना रहे थे पति-पत्नी और आ गई ट्रेन, 3 साल के बेटे सहित दम्पत्ति की दर्दनाक मौत…
Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case

Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Bhilai BSP Scrap Theft Case : BSP में करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड पर बड़ी कार्रवाई, CISF के DIG का दिल्ली तबादला

Bhilai BSP Scrap Theft Case

Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Raipur Abhanpur Road Accident

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?