CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गंजपारा चौक पर मामूली विवाद बाद युवक की तालाब किनारे घेराबंदी कर रॉड, डंडा, चाकू से जान लेवा हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती, FIR दर्ज

गंजपारा चौक पर मामूली विवाद बाद युवक की तालाब किनारे घेराबंदी कर रॉड, डंडा, चाकू से जान लेवा हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
31/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। दुर्ग में शाम को युवक से मामूली विवाद बाद रात को बाईक से आए युवकों ने घेराबंदी कर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ रॉड, डंडा और चाकू लेकर पहुंचे थे। सभी ने मिल कर बेलदार पारा तालाब के पास विवेक ठाकुर को घेर कर मारपीट की जिससे उसकी पीठ, हाथ पैर, पेट और चेहरे में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 52 वर्षीय मनोहर सोरी की रिपोर्ट पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आरोपी विपाशु साहू, मोहित ढीमर, आशु निषाद एवं इनके अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड-1 नयापारा बेलदार पारा दुर्ग में 29 जनवरी की शाम 7 बजे मनोहर सोरी के नाती विवेक ठाकुर और उसके दोस्त अजय देशमुख, प्रिंस राजपुत, अनुज सोरी का शिवपारा दुर्ग के विपाशु साहू, मोहित ढीमर एवं आशु निषाद के साथ गंजपारा चौक में विवाद हुआ था। साधारण विवाद होने के बाद सब वापस अपने-अपने घर चले गए थे। इसी रंजिश में आरोपी विपाशु साहू अपने साथी मोहित ढीमर, आशु निषाद एवं अन्य के साथ मोटर सायकल मे रॉड, डंडा व चाकू लेकर मनोहर के घर के सामने बेलदार पारा तालाब के पास आए और विवेक ठाकुर को पकड़कर गंजपारा चौक पर गाली गलौज किए हो, कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हत्याा करने की नियत से विवेक पर डंडे व चाकू से वार किया। तभी मनोहर बीच बचाव में पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से निकल भागे। मारपीट करने से विवेक ठाकुर को पीठ, जांघ, सिर, पेट मे गंभीर चोट आई है। लहुलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल दुर्ग में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

NH पर लग्जरी कारों से जाम लगाने वालों पर हाईकोर्ट का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी
Supreme Court Order on Bulldozer Action: “अधिकारी जज नहीं बन सकते” – जस्टिस गवई,  फिलहाल देश भर में 1 अक्टूबर तक नहीं चलेगा “बुलडोजर”
हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से गलती से चली गोली, युवक घायल; पेट में लगी, हालत गंभीर…
Triple Murder : तिहरे हत्याकांड की जांच को लेकर बढ़ा दबाव, गृहमंत्री से मिलकर उठाई गई बड़ी मांग
सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?