CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Durg Newlywed Death
Durg Newlywed Death

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रवीना ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। (Durg Newlywed Death)

यह भी पढ़ें :Dowry Death : दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, फरार दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात रवीना और उसका पति घर पर थे। इसी दौरान पति की कथित प्रेमिका के घर पहुंचने की बात सामने आई। इसे लेकर रवीना का पति से विवाद हुआ। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के बाद पति ने रवीना को कमरे में बंद कर दिया और कथित प्रेमिका के साथ बाहर चला गया।

परिजनों के मुताबिक, कमरे में बंद रवीना ने पति से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं। रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच उसने पति को करीब 17 बार फोन किया, लेकिन कथित तौर पर किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। इससे पहले रात करीब 8:30 बजे रवीना ने कथित प्रेमिका से भी फोन पर बातचीत की थी। परिजनों का दावा है कि उस दौरान वह काफी तनाव में थी।

यह भी पढ़ें :Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Durg Newlywed Death
Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच : Durg Newlywed Death

इसके बाद रवीना ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नवविवाहिता की मौत होने के कारण पंचनामा महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया।

उतई पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। 15 अगस्त की सुबह मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद जौनपुर से परिजन दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और कथित प्रेम संबंध से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें :राजनांदगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

ख़बरें और भी हैं : 

Shabari River Flood :  गोदावरी और शबरी नदी उफान पर, कोंटा का सड़क संपर्क प्रभावित
SI पर रिश्वत का आरोप: 10 हजार लेकर केस दबाया, ऑडियो वायरल के बाद सस्पेंड
Culvert broke Road was blocked : NH-130C पर 12 घंटे का चक्काजाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
Bijapur Teacher Suicide Case : प्रधान अध्यापक की फांसी से हड़कंप, सुसाइड नोट में ठेकेदार-इंजीनियर पर सीधे आरोप
1000 Crore Cash Handling : शराब सिंडिकेट से चैतन्य तक पहुंचे 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Food Department Raid 
Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Food Department Raid : अधिकारियों के मुताबिक अभियान…

Share Trading Scam
Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Share Trading Scam :चारों आरोपियों को न्यायालय में…

Raipur Railway Track Murder
Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा

Raipur Railway Track Murder : पुलिस अब हत्या…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : मौसम विभाग ने आगामी…

Durg Newlywed Death
Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Durg Newlywed Death :पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?