CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Honeymoon Cancelled : प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता, पति बोला-राजा रघुवंशी बनने से बच गया

Honeymoon Cancelled : प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता, पति बोला-राजा रघुवंशी बनने से बच गया

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून : Honeymoon Cancelled : ‘हनीमून के लिए पत्नी के साथ नैनीताल जाने की तैयारी कर रहा था। भगवान का शुक्र है…मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है।” माथे से पसीना पोछते युवक ने इतना कहा और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कोतवाली में छोड़कर घर चला गया। उसने न प्राथमिकी दर्ज कराई, न ही खर्च आदि वापस मांगा। पुलिस को लिखकर दिया कि 13 दिन ससुराल में रहने वाली पत्नी से अब कोई वास्ता या रिश्ता नहीं है।

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के युवक ने बताया कि उसका विवाह गत माह 17 मई को हुआ था। 13 दिन पत्नी ससुराल में रुकी, इसके बाद पहली विदा में मायके चली (Honeymoon Cancelled)गई। 10 जून को सूचना आई कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। 11 जून को उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, 17 जून को नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ मिल गई। दोपहर को दोनों को कोतवाली लाया गया। उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोग भी बुलाए गए। दोनों परिवारों के सामने नवविवाहिता ने कह दिया कि पति के साथ नहीं रहेगी। उसे प्रेमी के साथ रहना है, उसी से विवाह करेगी। उसने सभी गहने उतार दिए, जिनमें कुछ मायके व कुछ ससुराल पक्ष को (Honeymoon Cancelled)सौंपे। उसने व उसके प्रेमी ने लिखकर दिया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, इसलिए साथ रहना चाहते हैं। वह अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर कोतवाली के बाहर जाने लगी तो पति की आंखों में आंसू आ गए।

वह बोला- शादी के बाद कई रिश्तेदारों की आवाजाही व घर में भी काफी काम था, इसलिए उस समय हनीमून पर नहीं गया। सोचा था कि पत्नी मायके से लौटकर आएगी तब हनीमून पर नैनीताल जाएंगे। गनीमत रही कि उससे पहले सच सामने आ गया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। किसी ने तहरीर नहीं दी, इसलिए कोतवाली से जाने दिया। अब दोनों परिवार अग्रिम निर्णय लेंगे।

Russia-India Oil Deal: पुतिन संग भारत पहुंच रहे रोसनेफ्ट प्रमुख, अंबानी–रूस डील पर ट्रंप के बैन से बढ़ी बेचैनी
पेट के अंदर 10 करोड़ की कोकीन… ब्राजील से लेकर भारत आई महिला; कैसे पकड़ी गई?
Sanjauli Mosque: संजौली में फिर गरमाया मस्जिद विवाद, नमाज के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव
‘तालिबानी’ ड्रेस कोड पर बवाल, सेंट्रल बैंक को वापस लेना पड़ा आदेश…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?