CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर

Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
10/04/2026
Share

Raigarh Steel Plant Accident : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्रायवेट लिमिटेड में बुधवार की रात एक श्रमिक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी की पहचान दीपक चौहान (22 वर्ष), निवासी राबो के रूप में हुई है, जो प्लांट में ‘बायरल फायर मेन’ के पद पर तैनात था।

Contents
  • आईसीयू में भर्ती, हालत चिंताजनक
  • औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय
  • सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

आईसीयू में भर्ती, हालत चिंताजनक

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक बायरल क्षेत्र में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह करीब 10-12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। अन्य श्रमिकों ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। घायल दीपक को आनन-फानन में फोर्टिस जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय

हादसे की खबर मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने प्लांट पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया:

“सूचना मिलने पर हमारी टीम ने प्लांट का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि, घटना के वक्त मौके पर कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। घायल के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं, लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण अंदरूनी चोट की आशंका है। फिलहाल कर्मचारी होश में नहीं है, उसके बयान के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।”

सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

पूंजीपथरा पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि क्या प्लांट में ऊंचाई पर काम करने के दौरान कर्मचारी को आवश्यक सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे? पुलिस और विभाग यह जांच कर रहे हैं कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण।

Raipur 36.50 Lakh Theft Case : दोस्त ही निकला गुनहगार, 36.50 लाख की ‘उठाईगिरी’ निकली साजिश, 24 घंटे में खुलासा; पूरी रकम बरामद
CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप
Wild Bison Poaching Chhattisgarh : अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर का शिकार, वनरक्षक को डीएफओ ने किया निलंबित
Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई
Ram Navami 2025 : रामनवमी पर पटना में बिकेंगे 66 लाख के नैवेद्यम! महावीर मंदिर में होगा विशेष आयोजन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari ED Raid
Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी

Dhamtari ED Raid : ED की कार्रवाई जारी…

Bilaspur Knife Attack
Bilaspur Knife Attack : बिलासपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पीठ में फंसा चाकू; आरोपी फरार

Bilaspur Knife Attack : घटना के बाद स्थानीय…

Bilaspur Crime Case
Bilaspur Crime Case : बिलासपुर में एक रात में 3 लूट और झपटमारी, 5 नाबालिग पकड़े गए

Bilaspur Crime Case : पूछताछ में सामने आया…

Mungeli Wife Murder Case
Mungeli Wife Murder Case : मुंगेली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, FSL रिपोर्ट से साबित हुआ अपराध

Mungeli Wife Murder Case : सुनवाई के दौरान…

Devendra Yadav Issues
Devendra Yadav Issues : बीएसपी आवास किराए और CGPSC नियुक्ति पर देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा

Devendra Yadav Issues : विधायक ने पुलिस भर्ती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?