CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

By Newsdesk Admin
20/11/2026
Share
Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा
Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

सीजी भास्कर, सक्ती, 20 नवंबर 2026।  तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी (Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing) का मामला अब रेलवे के बुकिंग कार्यालय तक पहुंच गया है। यात्रियों से प्रति टिकट 500 रुपये अतिरिक्त वसूलकर तत्काल आरक्षण कराने वाले रेलवे कर्मचारी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। चांपा आरपीएफ पोस्ट की जांच में सक्ती बुकिंग कार्यालय के कर्मचारी और टिकट दलाल के बीच कमीशन का गठजोड़ सामने आया है। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर यात्रियों की जानकारी भेजकर टिकट बनवाने का सौदा होता था।

Contents
  • बाराद्वार में पकड़ा दलाल
  • कर्मचारी से हुआ खुलासा
  • मोबाइल चैट से खुला खेल
  • गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा

यह भी पढ़ें : PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान

बाराद्वार में पकड़ा दलाल

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक पी. तिवारी के नेतृत्व में चांपा पोस्ट और अपराध शाखा मुख्यालय के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में निगरानी की। गुरुवार शाम करीब 4:50 बजे संदिग्ध रामकुमार वर्मा (56), निवासी राजापारा वार्ड नंबर 3, सक्ती को पकड़ा गया। उसके पास से तीन तत्काल आरक्षित टिकट मिले, जिनकी कुल कीमत 9,170 रुपये थी। इन टिकटों के पीएनआर नंबर 6312463109, 6840871224 और 6212468012 बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  Raipur Traffic TI Attack : चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई को टाटा एस से मारी टक्कर, चालक ने दी कुचलने की धमकी; FIR दर्ज

कर्मचारी से हुआ खुलासा

पूछताछ में रामकुमार ने सक्ती बुकिंग कार्यालय के रेलवे कर्मचारी के. शंकर राव के माध्यम से टिकट बनवाने की बात स्वीकार की। इसके बाद 18 नवंबर को मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के. शंकर राव, निवासी रेलवे क्वार्टर नंबर 10/04, रेलवे कॉलोनी सक्ती को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया। जांच में उसने यात्रियों से प्रति टिकट 500 रुपये अतिरिक्त लेने और रामकुमार को हर टिकट पर 100 से 200 रुपये कमीशन देने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें : CG Millet Procurement 2026 : किसानों से 15 दिसंबर से होगी कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगा दाम

मोबाइल चैट से खुला खेल

आरपीएफ ने कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच की तो दोनों के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत सामने आई। जांच में टिकट बनवाने के लिए यात्रियों का नाम, उम्र, यात्रा की तारीख और ट्रेन नंबर संदेश के जरिए भेजे जाने की जानकारी मिली। आरपीएफ ने मोबाइल फोन जब्त कर बातचीत का प्रिंटआउट केस डायरी में साक्ष्य के रूप में संलग्न किया।

यह भी पढ़ें : Anthropic IPO : एंथ्रोपिक के आईपीओ से कर्मचारियों की बदली किस्मत, 2800 के पास 93 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी

गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा

मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ ने के. शंकर राव को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उचित जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जांच में सामने आए इस मामले ने तत्काल टिकट आरक्षण में रेलवे कर्मचारी और दलाल के बीच कथित मिलीभगत को उजागर किया है।

यह भी पढ़ें :  Ganiyari Cooperative Society : समिति के खाते से निजी खाते में ट्रांसफर हुए 2.91 लाख, प्रबंधक पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप

₹2 crore duped in digital arrest : मंगलुरु में 61 वर्षीय व्यक्ति साइबर जाल में फंसा
धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Vishnu Bhog Rice : महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक
Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
Awas Mela : आवास मेला 2025 के खरीदारों की निकलेगी किस्मत, 22 जून को कार समेत कई आकर्षक इनामों का लक्की ड्रॉ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा
Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी (Chhattisgarh Tatkal Ticket…

PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान
PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Awards 2026) के…

Raipur Traffic TI Attack : चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई को टाटा एस से मारी टक्कर, चालक ने दी कुचलने की धमकी; FIR दर्ज
Raipur Traffic TI Attack : चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई को टाटा एस से मारी टक्कर, चालक ने दी कुचलने की धमकी; FIR दर्ज

ट्रैफिक पुलिस की टीम से बदसलूकी करते हुए…

CG Millet Procurement 2026 : किसानों से 15 दिसंबर से होगी कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगा दाम
CG Millet Procurement 2026 : किसानों से 15 दिसंबर से होगी कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगा दाम

खरीदी (CG Millet Procurement 2026) की प्रक्रिया 15…

Anthropic IPO
Anthropic IPO : एंथ्रोपिक के आईपीओ से कर्मचारियों की बदली किस्मत, 2800 के पास 93 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिकी शेयर बाजार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?