सीजी भास्कर, 20 नवंबर| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में शानदार शुरुआत (Anthropic IPO) की है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए करीब 81.3 अरब डॉलर जुटाए हैं। यह अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल है और इसने स्पेसएक्स के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : Ganiyari Cooperative Society : समिति के खाते से निजी खाते में ट्रांसफर हुए 2.91 लाख, प्रबंधक पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप
शेयर ने पहले दिन दिखाई जबरदस्त तेजी Anthropic IPO
एंथ्रोपिक का शेयर 83 डॉलर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.50 डॉलर पर खुला। हालांकि, कारोबार के अंत में यह 97.17 डॉलर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था, जबकि बंद होने पर पूरी तरह डाइल्यूटेड आधार पर यह करीब 1.77 ट्रिलियन डॉलर रहा।
2800 कर्मचारियों के पास 93 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी
इस आईपीओ से कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा फायदा (Anthropic IPO) हुआ है। मीडिया रिपोर्टों में निजी शेयर बाजार के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि करीब 2,800 कर्मचारियों की हिस्सेदारी का मूल्य 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 93 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। वहीं, 400 से ज्यादा कर्मचारियों की हिस्सेदारी 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह भी पढ़ें : Yogi Adityanath Mother : योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2021 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
एंथ्रोपिक की स्थापना 2021 में डारियो अमोदेई, उनकी बहन डेनिएला अमोदेई और अन्य शोधकर्ताओं ने की थी। कंपनी का प्रमुख एआई उत्पाद क्लॉड चैटबॉट है, जिसे चैटजीपीटी का बड़ा प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
हालांकि, कर्मचारियों की यह संपत्ति फिलहाल शेयरों के अनुमानित मूल्य (Anthropic IPO) पर आधारित है। लॉक-अप अवधि लागू होने के कारण वे अपने सभी शेयर तुरंत नहीं बेच सकते।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Congress Internal Conflict : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर खींचतान! पप्पू बंजारे की पोस्ट से गरमाई सियासत, नेताओं ने भी किया समर्थन


