CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए

Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share
Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए
Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। साय सरकार ने 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इस आईएएस तबादला (Chhattisgarh IAS Transfer) सूची में कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा को भी हटाया गया है। उनकी जगह तुलिका प्रजापति को नई जिम्मेदारी दी गई है।

Contents
  • 6 जिलों में बदले गए कलेक्टर
  • कवर्धा में कलेक्टर-एसपी विवाद के बाद बड़ा बदलाव
  • तुलिका प्रजापति को कबीरधाम की कमान
  • इन जिलों में बदले कलेक्टर
  • नगरीय प्रशासन और आदिम जाति विकास विभाग में भी बदलाव
  • अन्य प्रमुख तबादले
  • 24 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना

 

यह भी पढ़ें : RERA Tribunal : पुराने मामलों पर अब जल्द होगा फैसला, बिल्डरों की मनमानी रोकने रेरा अधिकरण ने तय की नई प्राथमिकता

 

6 जिलों में बदले गए कलेक्टर

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कांकेर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कबीरधाम में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। ज्यादातर अधिकारियों का कार्यकाल ढाई से तीन साल पूरा होने के बाद बदलाव किया गया है। वहीं कुछ अफसरों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार

 

कवर्धा में कलेक्टर-एसपी विवाद के बाद बड़ा बदलाव

कबीरधाम जिले में कलेक्टर और एसपी के बीच विवाद के बाद प्रशासनिक बदलाव को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पत्र लिखा था। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच मतभेद की चर्चा सामने आई थी।

इससे पहले सरकार ने कवर्धा के तत्कालीन एसपी धर्मेंद्र सिंह को भी जिले से हटा दिया था। अब कवर्धा कलेक्टर (Chhattisgarh IAS Transfer) गोपाल वर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं तुलिका प्रजापति को कबीरधाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

 

तुलिका प्रजापति को कबीरधाम की कमान

तुलिका प्रजापति इससे पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर थीं। अब उन्हें कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

 

इन जिलों में बदले कलेक्टर

नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर पद से हटाकर संचालक नगरीय प्रशासन बनाया गया है। उनकी जगह कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। वे पहले संचालक समाज कल्याण के पद पर थे। वहीं अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। वे इससे पहले सक्ती कलेक्टर थे। जयश्री जैन को सक्ती का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भगवान सिंह उइके को गरियाबंद कलेक्टर पद से हटाकर संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

 

नगरीय प्रशासन और आदिम जाति विकास विभाग में भी बदलाव

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं आर. शंगीता को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। आदिम जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा नगरीय निकाय संचालक रिमिजियुस एक्का को पीएचई का विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Car Fire : चलती टाटा सफारी में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

अन्य प्रमुख तबादले

जगदीश सोनकर को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक पद से हटाकर विशेष सचिव खाद्य विभाग बनाया गया है। हिना अनिमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

रोमा श्रीवास्तव को उप सचिव, ई-गवर्नेंस मंत्रालय से सीईओ जिला पंचायत सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव वाणिज्य के साथ संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव कृषि से हटाकर प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल बनाया गया है। वहीं बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर से अपर कलेक्टर बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें : Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

 

24 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना

राज्य सरकार के इस Chhattisgarh IAS Transfer आदेश में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किया गया है। जिलों के कलेक्टरों के साथ मंत्रालय और विभिन्न विभागों में पदस्थ अफसरों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। सरकार के इस फेरबदल का असर प्रशासनिक कामकाज और जिलों की व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Home Minister Visit : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में ठहराव और दंतेवाड़ा में बनेगी नई रणनीति
Chhattisgarh Silver Jubilee Celebration : टीएल बैठक में कलेक्टर हुए सख्त…कार्यभार न लेने वालों का रुकेगा वेतन…योजनाओं की ली समीक्षा…
Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
CG News : सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत 🛑 तेज रफ्तार में कर रहे थे बस को ओवरटेक 🛑 मोड़ पर हुई टक्कर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?