CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Businessman Murder
Businessman Murder

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। अंबिकापुर के चर्चित स्टील कारोबारी अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में जिला कोर्ट ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी संजीव मंडल को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 21 अगस्त 2024 को अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के मालिक महेश केडिया के 23 वर्षीय बेटे अक्षत अग्रवाल का शव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक कार के अंदर मिला था। उनके सीने में गोली लगी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी संजीव मंडल को गिरफ्तार किया था। (Businessman Murder)

Contents
  • आरोपी ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया : Businessman Murder
  • आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि
  • आरोपी संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास की सजा : Businessman Murder

यह भी पढ़ें : CGPSC पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, स्टील कारोबारी गोयल जेल में, अब एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती को CBI ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया : Businessman Murder

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्टल, 31 कारतूस, 50 हजार रुपए नकद और अक्षत की सोने की चेन, ब्रेसलेट व अंगूठी बरामद करने का दावा किया था। गिरफ्तारी के बाद संजीव ने पुलिस के सामने दावा किया था कि अक्षत ने खुद अपनी हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी के अनुसार, अक्षत ही पिस्टल और कारतूस लेकर आया था और उसने खुद को गोली मारने के लिए कहा था। हालांकि, बाद में आरोपी कोर्ट में अपने पुलिस बयान से मुकर गया और खुद को निर्दोष बताया।

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: रायपुर के कारोबारी को पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली, पीड़ित परिवार से मिले अमित शाह

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि

मामले की सुनवाई जिला कोर्ट के सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार राज की अदालत में हुई। करीब दो साल चली सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, फॉरेंसिक टीम, परिजनों और दोस्तों समेत कुल 33 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अक्षत को तीन गोलियां पास से लगने की बात सामने आई। वहीं, परिस्थितिजन्य और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर घटना के समय अक्षत और संजीव की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Investment : CM विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया में बोले, खनिज से आईटी तक, छत्तीसगढ़ में खुले हैं निवेश के नए दरवाजे

आरोपी संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास की सजा : Businessman Murder

जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट की अनुमति से आरोपी का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था। हालांकि, इन जांचों से कोई ऐसा नया तथ्य सामने नहीं आया, जिससे हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सके। पुलिस जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि भी नहीं हुई। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संजीव मंडल को हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी माना।

कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत पांच साल के कारावास की सजा भी सुनाई गई। करीब दो साल पुराने इस मामले में फैसला आने के बाद अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : IT Raid Chhattisgarh : 300 करोड़ की टैक्स चोरी का शक, 45 ठिकानों पर जारी आईटी जांच

कूलर की खराबी पर नहीं मिला रिपेयर, उपभोक्ता ने ऐसे सिखाया कंपनी को सबक..
मेडिकल छात्रा उत्पीड़न केस: डॉ. आशीष सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
Raipur Collector School Inspection: धरसींवा में स्कूलों से मत्स्य व पशुपालन केंद्र तक कलेक्टर का फील्ड रिव्यू
नगरीय निकायों पर ₹1525 करोड़ का बिजली बिल बकाया: CM साय
Tiger Movement in Bastar: बाजावंड में फिर दिखे बाघ के ताजा निशान, गांव के आसपास बढ़ी सतर्कता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder :अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…

Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

Rural Bank Theft Attempt : सुरक्षा में गंभीर लापरवाही…

Cable Wire Theft
Cable Wire Theft : खेतों से मोटर पंप का केबल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जंगल में तार जलाकर निकालते थे कॉपर

किसानों के खेतों और बोरवेल से मोटर पंप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?