CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pahalgam Terror Attack: रायपुर के कारोबारी को पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली, पीड़ित परिवार से मिले अमित शाह

Pahalgam Terror Attack: रायपुर के कारोबारी को पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली, पीड़ित परिवार से मिले अमित शाह

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

रायपुर , 23 अप्रैल 2025 :

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरनिया की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा पत्नी और बच्चों के सामने दिनेश को गोली मारी है. जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पत्नी के चेहरे पर बारूद के छींटे पड़ने से गहरा घाव हो गया है. वहीं बच्चों को भी चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक जब आतंकियों ने दिनेश मिरनिया को गोली मारी उस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. दिनेश अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने बैसरन घाटी गए थे. वहां पत्नी नेहा, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे थे. तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला.

मृतक दिनेश मिरनिया का शव आएगा रायपुर

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ वहां प्रशासन के लोग मौजूद हैं. पोस्टमार्टम के बाद तमाम जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. पीड़ित परिवार और मृतक का शव जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है. रायपुर कलेक्टर के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे इंडिगो की फ्लाइट से पीड़ित परिवार और मृतक का शव रायपुर पहुंचेगा.

रायपुर के पीड़ित परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तत्काल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे. बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आर्मी कैम्प में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान गृहमंत्री ने रायपुर के दिवंगत कारोबारी दिनेश मिरनिया के पत्नी और बच्चों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

रिश्तेदार के यहां चल रही थी भागवत कथा

दिनेश के चचेरे भाई मनीष सिंघानियां ने बताया कि रिश्तेदार के यहां भागवत कथा चल रही है. जिसमें शामिल होने दिनेश पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रविवार को जम्मू रवाना हुए थे, रविवार शाम को ही वे जम्मू पहुंच गए थे . सोमवार को रिश्तेदार के यहां पूजा में भी पूरा परिवार शामिल हुआ था. मनीष सिंघानिया ने बताया कि मंगलवार को दिनेश अपने परिवार के साथ पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचे थे. वे बच्चों के साथ घूम रहे थे इस दौरान आतंकियों ने घेराबंदी कर हमला किया. पत्नी नेहा बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के सामने ही आतंकियों के दिनेश को गोली मार दी. गम्भीर हालत में दिनेश को आर्मी अस्पताल ले जाया गया. तब तक हम सब को उम्मीद थी कि हमारा दिनेश बच जाएगा.

पत्नी नेहा बच्चों को लेकर भागी तब बची जान

रायपुर के दिनेश मिरानीय की इलाज के दौरान मौत की खबर उनके रिश्तेदारों को दिनेश की पत्नी नेहा मिरनिया उर्फ नेहा अग्रवाल ने ही फोन कर दी थी. रिश्तेदारों के मुताबिक नेहा ने फोन पर बताया कि दोपहर को हम सब बैसरन घाटी घूम रहे थे. खूबसूरत नजारा देख दिनेश बच्चों के साथ फोटो ले रहे थे, तभी अचानक जंगल से कुछ लोग वर्दी में हथियार लिए वहां पहुंच गए हम लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आतंकियों ने हमला कर दिया. नेहा के मुताबिक इस दौरान आतंकियों ने कुछ लोगों के नाम पूछे और फिर उन्हें गोली मार दी . हमलावर सिर्फ पुरुषों को ही निशाना बना रहे थे.

गोलियां चलाते ही वहां चीख पुकार और भगदड़ मच गई. इस दौरान कुछ स्थानीय दुकानदार वहां आए और महिलाओं और बच्चों को बचाने लगे. इस भगदड़ में मुझे भी अपने बच्चों के साथ भागने का मौका मिल गया. दिनेश के रिश्तेदारों के मुताबिक नेहा ने बताया कि हमले के दौरान उन्हें और उनके बच्चों को भी चोट आई है. मौत का मंजर देखने के बाद सब डरे सहमे हैं. हमले से बच्चे सदमे में है और अभी फोन पर भी किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है.

जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला प्रशासन दिनेश के शव और उनके परिजनों को वापस रायपुर लाने का प्रयास कर रहा है. बुधवार शाम 7:00 बजे तक इंडिगो की फ्लाइट से सभी के रायपुर पहुंचने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ में 108 दिन में 30 पत्नियों की हत्या, शक शराब और यौन शोषण की मांग बनीं मौत की वजह
पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया गंभीर रूप से घायल, देशभर में आक्रोश
ये तो हैवी ड्राइवर! ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, सीधे गंगा में चली गई नई कार
Road Accident : पिकअप ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत
Tata Trust Dispute : रतन टाटा के निधन के एक साल बाद टाटा ट्रस्ट में फूटा विवाद, निवेशकों में चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?