CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अवैध संबंध का शक था हावी, यू ट्यूब पर सीखा रिमोट बम बनाना और भिलाई कोहका में प्लांट कर उड़ा दी डस्टर कार, ब्लास्ट का दूर तक गूंजा धमाका, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी, MLA ने पुलिस को सराहा

अवैध संबंध का शक था हावी, यू ट्यूब पर सीखा रिमोट बम बनाना और भिलाई कोहका में प्लांट कर उड़ा दी डस्टर कार, ब्लास्ट का दूर तक गूंजा धमाका, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी, MLA ने पुलिस को सराहा

By Newsdesk Admin
29/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जनवरी। बीती शाम लगभग 7 बजे कोहका कुरूद रोड स्थित महोबिया बिल्डर्स के ऑनर की कार में हुए टाईमर बम ब्लास्ट की घटना पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस ब्लास्ट की घटना में डस्टर कार के चारो दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए तथा कार में लगे बम धमाके की आवाज दूर दूर तक गूंजी थी। भिलाई के इतिहास में बम ब्लास्ट के इस अनूठे प्रयास ने शासन प्रशासन को भी हिला कर रख दिया।

महोबिया बिल्डर्स के ऑनर लगभग इसी समय घर वापसी के लिए निकलते थे। उनका भतीजा संजय बुंदेला डस्टर कार में बैठने ही जा रहा था तभी किसी ने आवाज दी तो वह आफिस के भीतर चला गया, इसी दौरान कार में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ।

बिल्डर्स ने पुलिस को बताया कि शहर में उनकी किसी से दूश्मनी नहीं है, सभी के साथ मिल जुलकर वो लोग पिछले 10 वर्षों से यह व्यवसाय कर रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले महोबिया बिल्डर्स के ऑनर के साथ किसी दूसरे वेंडर का विवाद हुआ था। लेकिन उस समय धमकी देने वाले व्यक्ति ने या फिर किसी दूसरे ने उनका ऐसा बड़ा नुकसान किया, इसके लिए वो स्पष्ट नहीं कह सके। पुलिस जांच के लिए उन्होंने हर पहलुओं को बयान में शामिल किया है, फिलहाल ये सारी बातें व आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। जिस पर जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है।

आज शाम पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती शाम कार में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही तत्काल स्मृति नगर चौकी पुलिस व सुपेला पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आस पास सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उस नकाबपोश हुलिए को तलाशा गया जो सीसीटीवी में कार की कांच पर कुछ प्लांट कर निकलता दिखाई दे रहा था। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई स्कूटी और मोबाईल जब्त कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि 28 जनवरी को संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दिया कि प्रकाश महोबिया के साथ मिलकर कौशल बिल्डकॉन इंदू आईटीआई के पास ऑफिस स्थित है, शाम 06:00 बजे के आसपास आफिस के सामने खड़ी कार डस्टर सीजी 07 एसी 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पता तलाश हेतु निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरविन्दर सिह संधू एवं एसीसीयू की टीम गठित कर सूचना को हर एंगल से पीड़ित की कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दुश्मनी तथा अन्य कारणो के संबंध में पता तलाश की गयी।

एसपी ने बताया कि जांच दौरान सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर प्रार्थी के ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियो के संबंध में जानकारी एकत्र कर कार्यरत सभी महिला/पुरुष कर्मचारियों के चिर परिचित एवं रिश्तेदारों संबंधों की जानकारी एकत्र की गयी। सीसीटीव्ही फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में कार्यरत अस्सि. मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता जुलता पाया गया।

आरोपी देवेंद्र सिंह, लोकभारती स्कूल के पास रामनगर भिलाई

पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा गोल मोल जबाव देकर पुलिस को गुमराह करते रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर संजय बुंदेला के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने की शंका होने पर अपने मोबाईल फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाईल में इंस्टाल करने पर दोनों के मध्य अवैध संबंध होने की संदेह पर संजय बुंदेला को डराने के लिए स्वयं बच्चों के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्युब देखकर टाईगर बम का इस्तेमाल करने हुए बम बनाकर डस्टर गाड़ी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त करना बताया। आरोपी देवेन्द्र सिंह पिता स्व. नारद सिंह निवासी लोक भारती स्कूल के पास रामनगर भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

You tube देख ऐसे बनाया बम

आपको बता दें कि इंदु आई टी के सामने प्रकाश महोबिया और उसके भांजे संजय बुंदेला पार्टनरशिप में बिल्डर का काम करते हैं। भांजा संजय बुंदेला ऑफिस का काम देखता है, उसी ऑफिस में पूजा नाम की लड़की काम करती है। उस लड़की का प्रेम प्रसंग संजय बुंदेला के साथ था। इसकी जानकारी पूजा के पति को लग गई और उसने बुंदेला को डराने के लिए उसकी गाड़ी में ब्लास्ट किया।

आरोपी देवेंद्र कुमार सिंह (42 वर्ष) निवासी रामनगर भिलाई, जो कि कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई किया है और वर्तमान में SRR इंडस्ट्रीज में काम करता है। बम बनाने के लिए उसने एक छोटी स्टील बॉटल ली और उसमें टाईगर बम के 7,8 पटाखे के मशाले डाले और बॉटल बंद कर के एक फ्यूज बाहर निकाला तथा बच्चों के खेलने व प्रोजेक्ट बनाने के काम में आने वाला रिमोट और रिसीवर लिया और सबको असेम्बल कर के पहले छोटा सा अपने घर में प्रैक्टिकल किया और सही होने पर अपने पत्नी के आशिक बिल्डर संजय बुंदेला को डराने के लिए उसकी कार में ब्लास्ट किया और फिर घर चला गया।

विधायक वैशाली नगर ने दुर्ग पुलिस को दी बधाई

Chhattisgarh Social Audit Meeting : मुख्य सचिव सख्त, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायपुर-एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल, 4 फ्लाइट कैंसिल, 6 डायवर्ट, दिल्ली से आ रहे विमान की भोपाल में लैंडिंग, यात्रियों ने किया हंगामा
Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील
4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?