CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CTET Exam 2024 : शिक्षक बनने युवाओं के लिए अच्छा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को आयोजित होगी परीक्षा

CTET Exam 2024 : शिक्षक बनने युवाओं के लिए अच्छा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को आयोजित होगी परीक्षा

By Newsdesk Admin
26/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटेट) के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यह परीक्षा आयोजित करेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित होनी थी। किंतु तिथि बदल दी गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दो अलग-अलग पेपर होंगे। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पेपर एक दिलाना होगा। वही मिडिल स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर टू दिलाना होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 15 दिसंबर को पहली पाली में पेपर–2 का आयोजन किया जाना है । पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक पेपर– 2 लिया जाएगा। जबकि दूसरी पाली में दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक पेपर –1 का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पेपर एक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा डीएलएड उत्तीर्ण होना जरूरी है। पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा बीएड डिग्री भी होना आवश्यक है।

उम्र सीमा एवं क्वालीफाइंग मार्क्स

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में शामिल होने के लिए किसी तरह की उम्र सीमा का कोई बंधन नहीं है। कोई भी आयु सीमा इसके लिए निर्धारित नहीं की गई है। यह परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह पेपर एक और पेपर दो दोनों के लिए लागू होगा

यह है परीक्षा पैटर्न व सिलेबस

पेपर 1 और पेपर 2 दोनों परीक्षा वस्तुनिष्ठ ,बहुविकल्पीय प्रकार की होगी । परीक्षा में भाषा ,बाल विकास ,शिक्षा शास्त्र ,पर्यावरण अध्ययन और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे ,। यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी । दोनों पेपर में एक-एक नंबर के 150 प्रश्न होंगे ,माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी ।

परीक्षा फीस

परीक्षा के आवेदनों में सामान्य वर्ग के लिए एक पेपर का ₹1000 देना होगा । यदि अभ्यर्थी दोनों पेपर दिलाना चाहता है तो उन्हें ₹1200 देना होगा । एसटी एससी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए ₹500 तथा दोनों पेपर के लिए ₹600 शुल्क देना होगा

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, दो दिन हीट वेव का अलर्ट, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
Raipur Crime News : ₹100 के लिए भड़की रंजिश, पत्नी के सामने युवक की कैंची से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
E Office In CG : अब कागज नहीं, ई-ऑफिस छत्तीसगढ़ में करेगा राज, सरकारी फाइलों की दुनिया हुई डिजिटल
नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव का धरना, बोले- अब कोई ऑफर स्वीकार नहीं, सीधे चुनाव होगा
Dhamtari Changaai Sabha: प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठन और पुलिस में तीखी नोकझोंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?