CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के जिलों में सीनियर IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, कलेक्टर्स से रिपोर्ट ले योजनाओं की करेंगे मॉनिटरिंग, चीफ सेक्रेटरी को देंगे रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के जिलों में सीनियर IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, कलेक्टर्स से रिपोर्ट ले योजनाओं की करेंगे मॉनिटरिंग, चीफ सेक्रेटरी को देंगे रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
10/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी 33 जिलों के लिए सीनियर IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिव स्तर के यह अधिकारी कलेक्टर से जिलों की रिपोर्ट लेकर जिले में सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह जवाबदेही तय की गई है। सभी अफसर योजनाओं के साथ-साथ विकास कार्यों की भी मॉनिटरिंग करेंगे, जिससे विकास कार्यों को गति दी जा सके।

अफसरों को कहा गया है कि जिलों के प्रभारी सचिव हर महीने कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का दौरा करें। कलेक्टर्स से रिपोर्ट लें। इसके बाद काम कितना हुआ, कितना नहीं इसकी जानकारी मुख्य सचिव को दें।

सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के जिले की जिम्मेदारी सचिव अम्बलगन पी को दी गई है। इनके आलावा अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव अविनाश चंपावत को राजनांदगांव।सचिव प्रसन्ना आर को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी को जशपुर, सचिव आर संगीता को सारंगढ़-बिलाईगढ़, सचिव रजत कुमार को रायगढ़, सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सीआर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया।

अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं
Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Bajrang Dal : कम उम्र में लक्ष्य शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, गरियाबंद बजरंग दल के बने सह संयोजक
Marriage Promise Rape Case: शादी का भरोसा देकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराने का आरोप; युवक गिरफ्तार
Vaishali Nagar Breaking : अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, FSSAI सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता-रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Drug Arrest
Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग…

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : रायपुर में करंट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?