CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension News : क्लास में नशे में पहुंचे मास्टर जी! BLO ड्यूटी भी छोड़ दी… 3 शिक्षक सस्पेंड

Teacher Suspension News : क्लास में नशे में पहुंचे मास्टर जी! BLO ड्यूटी भी छोड़ दी… 3 शिक्षक सस्पेंड

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Teacher Suspension Chhattisgarh
Teacher Suspension Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। बलौदाबाजार जिले में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Teacher Suspension News) कर दिया है। आरोप है कि शिक्षकों ने न केवल शराब पीकर विद्यालय में प्रवेश किया, बल्कि शाला समय में अनुपस्थित रहने और निर्वाचन कार्य में भी घोर उदासीनता बरती।

मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एलबी) संदीप कुमार साहू शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान दोनों अनुपस्थित भी पाए गए, जिससे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई।

इसके साथ ही, शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में तैनात सहायक शिक्षक (एलबी) मिथलेश कुमार वर्मा को निर्वाचन कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही की। अधिकारियों ने इसे चुनाव प्रक्रिया से खिलवाड़ मानते हुए तत्काल कार्रवाई की सिफारिश की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों के आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 के विपरीत पाते हुए निलंबन (Teacher Suspension News) आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कसडोल और पलारी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन सभी सेवाएं स्थगित रहेंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही को गंभीर अपराध माना जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में कठोर संदेश के रूप में देखा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी अपने कर्तव्य से विमुख न हो।

JEAM Portal Scam : शासकीय कॉलेज में 1 करोड़ की खरीदी में प्राचार्य सहित पांच निलंबित
Tendu leaf plucking from May 1 : संग्रहण के लिए बने 639 फड़
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों को सपोर्ट करने वाले 3 पुलिस कर्मचारी और एक रिश्वतखोर एकाउंटेंट के ठिकानों पर CBI रेड, कई दस्तावेज जब्त, हो सकता है बड़ा खुलासा, बिलासपुर कोरबा सहित 6 जिलों में अलग-अलग टीमों ने दी दस्तक
Mahtari Sadan Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर महिलाओं के लिए नए अवसर खोले
Farm Pond Success : डबरी ने बदली किसान की किस्मत, खेतों में लहराई हरियाली”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?