CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

By Newsdesk Admin
19/09/2026
Share
Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

सीजी भास्कर, 19 सितंबर : झीरम घाटी हमले (Jhiram Case)  के मामले में एनआईए की विशेष अदालत के हालिया फैसले के बाद आदिवासी समाज और कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। सर्व आदिवासी समाज ने दोषी ठहराए गए 10 ग्रामीणों को निर्दोष बताते हुए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात भी कही गई है। वहीं कांग्रेस भी मामले में आगे की कानूनी और राजनीतिक रणनीति पर मंथन कर रही है।

Contents
  • छह जिलों के प्रतिनिधियों ने बनाई कानूनी रणनीति
  • हर आदिवासी परिवार से 20 रुपए जुटाएगा समाज
  • झीरम की कथित साजिश की दोबारा जांच की मांग
  • कांग्रेस में भी आगे की रणनीति पर मंथन

यह भी पढ़ें : Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

छह जिलों के प्रतिनिधियों ने बनाई कानूनी रणनीति

परपा स्थित कोया समाज भवन में बस्तर संभाग के छह जिलों के प्रतिनिधियों और सजा पाए ग्रामीणों के परिजनों की करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। बैठक में दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर समेत अन्य क्षेत्रों से प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनआईए अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की रणनीति भी बनाई गई।

यह भी पढ़ें : Missing Husband High Court Order : हाईकोर्ट सख्त, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने के निर्देश

हर आदिवासी परिवार से 20 रुपए जुटाएगा समाज

कानूनी प्रक्रिया में होने वाले खर्च के लिए बस्तर संभाग के आदिवासी परिवारों से स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग जुटाने का फैसला किया गया है। इसके तहत प्रत्येक परिवार से 20-20 रुपए का सहयोग लेने की योजना है।

यह भी पढ़ें : Impact Of GST Reduction: डिशवॉशर की बिक्री में 49% उछाल, कीमतें ₹7,500 तक घटीं

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि समाज न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता है। हालांकि, दोषी ठहराए गए 10 ग्रामीणों के परिजनों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें : Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

झीरम की कथित साजिश की दोबारा जांच की मांग

समाज का कहना है कि झीरम कांड (Jhiram Case) के पीछे की कथित वास्तविक साजिश और मुख्य साजिशकर्ताओं की भूमिका की व्यापक एवं निष्पक्ष जांच अभी बाकी है। बैठक में घटना से जुड़े सभी पहलुओं और संदिग्धों की भूमिका की दोबारा जांच कराने की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें : Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

इसके अलावा आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को दिए जा रहे लाभ और उनसे जुड़े बयानों के पुनर्मूल्यांकन की मांग भी की गई। जेलों में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की पैरवी के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़ें : BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

कांग्रेस में भी आगे की रणनीति पर मंथन

इधर रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। इसमें नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

बैठक में झीरम कांड में जान गंवाने वाले शहीदों के परिजन, घटना में घायल हुए लोग और वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों की मौजूदगी भी है। कांग्रेस विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगे उठाए जाने वाले कानूनी और रणनीतिक कदमों पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

फिलहाल आदिवासी समाज ने हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस भी मामले में आगे की रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे में एनआईए कोर्ट के फैसले (Jhiram Case) के बाद झीरम घाटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं :  B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर
Moringa Nutrition Campaign : हर घर में मुनगा, हर थाली में सेहत: ‘मोर गोठ ल सुनगा’ अभियान से शुरू हुई पोषण क्रांति
Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी
Grihita reached the highest peak of Chhattisgarh : बेटी बचाओ अभियान को दिया समर्थन
Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025 : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा खेलों में बड़ा मंच, भर्ती और अकादमी शुरू होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी
PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी

1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई…

Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम
Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 सितंबर : छत्तीसगढ़ में छात्रों…

Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन
Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?