CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
19/09/2026
Share
Surguja Trading Fraud Case
Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। सरगुजा में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर महिला लेक्चरर से 55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला स्काउट-गाइड अधिकारी, एक लेक्चरर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Surguja Trading Fraud Case)

Contents
  • बैंक से लोन लेकर निवेश कराने का दावा : Surguja Trading Fraud Case
  • पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • अन्य शिक्षकों से भी निवेश कराने की बात : Surguja Trading Fraud Case

शिकायतकर्ता महिला लेक्चरर निर्मला मिंज ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में स्कूल में कार्यरत लेक्चरर संगीता राय तिर्की ने उन्हें एक ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने की सलाह दी थी। उन्हें बताया गया था कि निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसके बाद संगीता राय तिर्की ने उनकी मुलाकात जिला स्काउट-गाइड अधिकारी योगेश विश्वकर्मा से कराई।

 

यह भी पढ़ें : Fake Biodata Marriage Fraud : फर्जी बायोडाटा से शादी, 48 लाख सैलरी और 200 एकड़ जमीन का दिखाया सपना; 6.76 लाख लेने का आरोप

बैंक से लोन लेकर निवेश कराने का दावा : Surguja Trading Fraud Case

शिकायत के मुताबिक योगेश विश्वकर्मा ने महिला को बताया कि विभागीय वेतन पर्ची के आधार पर बैंकों से आसानी से लोन स्वीकृत कराया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी निवेशक के बैंक लोन की मासिक किस्त जमा करेगी और इसके साथ हर महीने लाभांश भी दिया जाएगा।

इस भरोसे में आकर निर्मला मिंज ने अलग-अलग बैंकों से करीब 46 लाख 12 हजार रुपए का ऋण लिया और पूरी राशि ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर दी। उन्हें हर महीने करीब 40 हजार रुपए लाभांश मिलने की बात भी बताई गई थी।

 

यह भी पढ़ें : भिलाई में BSP अफसर के खाते से निकले 21 लाख, शेयर ट्रेडिंग लाभांश का लालच दे चार अलग-अलग खातों में हुआ RTGS, जांच कर रही पुलिस

Surguja Trading Fraud Case
Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

 

डेढ़ साल बाद बैंक से मिला नोटिस

निर्मला मिंज के मुताबिक निवेश के बाद वह मानती रहीं कि कंपनी की ओर से उनके बैंक लोन की किस्त नियमित रूप से जमा की जा रही है। करीब डेढ़ साल बाद जब बैंक की ओर से किस्त जमा नहीं होने का नोटिस मिला, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई।

इसके बाद उन्होंने खुद करीब 9 लाख 27 हजार रुपए बैंक में जमा किए। जब उन्होंने योगेश विश्वकर्मा और अन्य लोगों से इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और निवेश की राशि वापस मिलने में समय लगेगा।

 

यह भी पढ़ें : Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला लेक्चरर की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद योगेश विश्वकर्मा, अरुण कुशवाहा, आकाश सिंह, शशिकांत सिंह और लेक्चरर संगीता राय तिर्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

अन्य शिक्षकों से भी निवेश कराने की बात : Surguja Trading Fraud Case

शिकायत में यह भी सामने आया है कि ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर अन्य शिक्षकों से भी रकम लगवाई गई थी। आरोप है कि उन्हें भी अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया गया, लेकिन निवेश की राशि वापस नहीं मिली। फिलहाल मामले में एक महिला लेक्चरर की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस अन्य संभावित निवेशकों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी

Rikesh Sen Cataract Surgery Scheme : नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार, वैशाली नगर में अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन
Kondagaon Court Building: कोंडागांव कोर्ट भवन विवाद पर बनी सहमति, खेल मैदान बचाने की मांग पर प्रशासन ने दिया भरोसा
BJP President Election Controversy: ‘Remote Control Politics’ पर कांग्रेस का तीखा हमला
Raipur Airport Flight Schedule Change : एयर शो के कारण बदल सकता है उड़ानों का समय, चार को रिहर्सल व पांच को शो
Land Diversion Fee Pending : डायवर्सन शुल्क की वसूली पर ब्रेक, 10 साल में 8 करोड़ का बकाया; बड़े बकायादारों पर कार्रवाई नदारद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GST Fraud : चाय ठेले वाले, मजदूर और मृत व्यक्ति के नाम पर 10 फर्जी फर्में, 141 करोड़ का कारोबार दिखाकर टैक्स बचाने का आरोप
GST Fraud : चाय ठेले वाले, मजदूर और मृत व्यक्ति के नाम पर 10 फर्जी फर्में, 141 करोड़ का कारोबार दिखाकर टैक्स बचाने का आरोप

दूसरों के नाम और कथित फर्जी दस्तावेजों से…

Balod Bus Accident : करहीभदर मोड़ पर मौत का सफर, यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Balod Bus Accident : करहीभदर मोड़ पर मौत का सफर, यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा घायल

बालोद-धमतरी NH-930 मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क…

Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

झीरम घाटी हमले (Jhiram Case)  के मामले में…

Surguja Trading Fraud Case
Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

Surguja Trading Fraud Case : शिकायत में यह…

Fake Branded Tea Case
Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

Fake Branded Tea Case :विभाग अब यह पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?