CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Drug Department Raid : नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर कसा शिकंजा, औषधि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

CG Drug Department Raid : नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर कसा शिकंजा, औषधि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share
CG Drug Department Raid
CG Drug Department Raid

सीजी भास्कर, 26 मई : नशीली दवाइयों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (CG Drug Department Raid), छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर में निरंतर छापामार कार्रवाइयां की जा रही हैं। विभाग में पदस्थ औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल स्टोर्स का सतत् निरीक्षण करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अनिवार्यता का भी परीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों के फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है।

इसी क्रम में जिला दुर्ग में पदस्थ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (CG Drug Department Raid) तथा थाना पुलिस के संयुक्त दल द्वारा की गई छापेमारी में नशीली दवाइयों की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर एक मेडिकल संचालक सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंसेस (NDPS) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

22 औषधियों के नमूने लिए गए (CG Drug Department Raid)

इसी प्रकार, जिला सरगुजा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर गर्भपात कराने वाली औषधियों के अवैध व्यापार में संलिप्त मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली 1945 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

विगत सप्ताह औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुंगेली, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, रायपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, सुकमा, जांजगीर-चांपा तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में स्थित विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों से कुल 22 औषधियों के नमूने संकलित कर रायपुर स्थित कालीबाड़ी राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।

171 चालान काटे गए, जुर्माना भी वसूला (CG Drug Department Raid)

इसके अतिरिक्त, धमतरी, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कोरबा एवं गरियाबंद जिलों के औषधि निरीक्षकों द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के समीप स्थित पान दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुल 171 चालान काटे गए, जिसमें 10,380 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री एवं औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु यह सतत् अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Durg Mayor Alka Baghmar : दुर्ग महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Chhattisgarh School Holiday : लू के थपेड़ों के बीच बड़ा ऐलान, अब स्कूलों में नहीं बजेगी घंटी
Illegal Wildlife Hunting : चीतल का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
रिलायंस शेयर धारकों के लिए Good News, मुकेश अंबानी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस का दिया तोहफा
Fake Currency Racket : एक लाख 70 हजार रुपये नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari ED Raid
Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी

Dhamtari ED Raid : ED की कार्रवाई जारी…

Bilaspur Knife Attack
Bilaspur Knife Attack : बिलासपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पीठ में फंसा चाकू; आरोपी फरार

Bilaspur Knife Attack : घटना के बाद स्थानीय…

Bilaspur Crime Case
Bilaspur Crime Case : बिलासपुर में एक रात में 3 लूट और झपटमारी, 5 नाबालिग पकड़े गए

Bilaspur Crime Case : पूछताछ में सामने आया…

Mungeli Wife Murder Case
Mungeli Wife Murder Case : मुंगेली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, FSL रिपोर्ट से साबित हुआ अपराध

Mungeli Wife Murder Case : सुनवाई के दौरान…

Devendra Yadav Issues
Devendra Yadav Issues : बीएसपी आवास किराए और CGPSC नियुक्ति पर देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा

Devendra Yadav Issues : विधायक ने पुलिस भर्ती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?