CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लापता बच्ची का कंकाल बरामद : दो महीने पहले घर से गायब हुई थी, परिजनों समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट

लापता बच्ची का कंकाल बरामद : दो महीने पहले घर से गायब हुई थी, परिजनों समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला है। ग्राम कोसाबाड़ी में बच्ची 12 अप्रैल 2025 को अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। दो महीने बाद 9 मई को श्मशान घाट के पास खोपड़ी, पसली, बाल और अंडरवियर बरामद किया गया था। डीएनए टेस्ट में कंकाल माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली के होने की पुष्टि हुई है।

मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी और भाभी रितु गोस्वामी का पॉलीग्राफ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया है। अब न्यायालय से तीन संदिग्धों – बच्ची की मां, पिता और भाभी के नार्को टेस्ट की अनुमति मिल गई है। एम्स में टेस्ट के लिए आवेदन दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मामले में खुलासा होगा।

अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम

12 अप्रैल 2025

रात करीब 2 बजे लाली अचानक गायब हो गई थी। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ घर के आंगन में सो रही थी। अगले दिन परिजनों ने आस पड़ोस और पूरे गांव में खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिली।

15 अप्रैल 2025

3 दिन बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने से मां ने लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने 7 अलग-अलग टीमें और साइबर टीम लगाकर जांच शुरू की। जांच में सबसे पहले परिजनों से पूछताछ की गई।

बच्ची के पिता जनक गिर गोस्वामी लकवा ग्रस्त हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप भी लगाया था कि बच्ची को खोजने में पुलिस मदद नहीं कर रही है। जनक गिर गोस्वामी ने बताया था कि पुलिस उनसे ही उल्टा सीधा बयान ले रही है। बच्ची के लापता होने से हम परेशान हैं।

20 अप्रैल 2025

डेढ़ महीने बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने से कांग्रेस ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा निकाली। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कोसाबाड़ी से लोरमी तक 10 किमी की पदयात्रा की गई और थाने का घेराव किया गया और बच्ची को ढूंढ निकालने न्याय की मांग की थी।

9 मई 2025

पुलिस को बच्ची के घर से कुछ दूर श्मशान घाट के पास एक खेत में ग्रामीणों को मानव कंकाल मिला। कंकाल के अवशेष कपड़े के साथ खुले में पड़े थे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से मानव अवशेष में खोपड़ी, पसली, सहित छोटे-बड़े बाल और एक संदिग्ध अंडरवियर बरामद कर फॉरेंसिक लैब भेजा।

7 जून 2025

एसपी भोजराम पटेल ने पुष्टि की कि डीएनए जांच में यह कंकाल लाली के होने की पुष्टि हुई है। किन परिस्थितियों में लाली का कंकाल मिला अब इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए परिजनों का नार्को टेस्ट किया जाएगा। पुलिस इस जांच से बच्ची की मौत के जिम्मेदार लोगों को पकड़ना चाहती है। फिलहाल रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा।

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप
बैकुंठधाम में पिता के साथ स्कूटी से जा रही महिला को ठोकर मार भागा झारखंड पासिंग कार का चालक, FIR दर्ज
राज रघुवंशी हत्याकांड: बॉयफ्रेंड ने ही लाया कफन, फिर पत्नी को बताई अंतिम संस्कार की हर अपडेट, पुलिस भी हैरान!
चलती कार में युवकों का स्टंट, बारिश में किया डांस, पीछे आ रहे लोगों ने किया रिकॉर्ड
CG Big Breaking : महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई के हवाले, छत्तीसगढ़ में दर्ज सभी 70 मामले अब CBI को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?