CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक
Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : बिलासपुर जिले में विद्यार्थियों से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सरकारी पाठ्यपुस्तकों का निजी स्कूलों द्वारा अब तक उठाव नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित स्कूल संचालकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस का जवाब लेकर विशेष बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई (Bilaspur Private Schools) की लापरवाही को लेकर की गई है।

Contents
  • सरकारी किताबें नहीं उठाने पर कलेक्टर नाराज
  • 47 हजार सोलर प्लांट का लक्ष्य, अब तक करीब 6 हजार
  • कोचिंग संस्थानों की होगी लिस्टिंग और पंजीयन
  • लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

 

 

सरकारी किताबें नहीं उठाने पर कलेक्टर नाराज

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान निजी स्कूलों में सरकारी पाठ्य पुस्तकों के उठाव की स्थिति सामने आई। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय स्कूलों में किताबों और गणवेश वितरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में निजी स्कूलों द्वारा सरकारी पुस्तकों का उठाव नहीं करना गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

 

47 हजार सोलर प्लांट का लक्ष्य, अब तक करीब 6 हजार

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना की धीमी रफ्तार पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। जिले में करीब 47 हजार सोलर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक लगभग 6 हजार प्लांट ही लगाए जा सके हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजना का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खेती-किसानी से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।

 

यह भी पढ़ें : Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

 

कोचिंग संस्थानों की होगी लिस्टिंग और पंजीयन

बिलासपुर में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की लिस्टिंग और पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी दूसरे क्षेत्रों से बिलासपुर आते हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

यह भी पढ़ें : Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

 

सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी जुटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासन इन संस्थानों की व्यवस्थाओं की भी निगरानी करेगा।

 

यह भी पढ़ें : Electric Vehicle Training : जीजामगांव आईटीआई में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक सीखेंगे युवा

 

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने, सोलर योजना की रफ्तार बढ़ाने और कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

 

 

Bhoramdeo Sugar Factory : किसानों के चेहरे पर मिठास! भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में एक नया रिकार्ड
रेत माफियाओं पर कलेक्टर-SSP का ‘सैंड स्ट्राइक’: 86 वाहन जब्त, 31 FIR दर्ज
दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?